टेंपो पर सवार एक तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 Aug 2025 7:34 PM

विज्ञापन

मध निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के हररी धर्मकांटा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 275 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ टेंपों पर सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पुपरी. मध निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के हररी धर्मकांटा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 275 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ टेंपों पर सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र निशांत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बिजली चोरी की प्राथमिकी पुपरी. बिजली चोरी को लेकर विधुत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए आवापुर निवासी बद्री साह को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार उपभोक्ता बद्री साह के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. बद्री साह पर 12 हजार 844 रुपया पूर्व का बकाया सहित आर्थिक जुर्माना लगाया गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन