प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचायी शादी, पीछे पड़ा समाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : इश्क में धर्म की सीमा को तोड़ जब एक प्रेमी युगल की शादी को कोर्ट ने रजामंदी दी तो मुहब्बत के दुश्मनों पर नागवार गुजरा. समाज के ठेकेदारों ने इसे अनैतिक करार दिया, वहीं समाज दुश्मन भी बन गया. इतना हीं नहीं समाज दो गुटों में बंट गया. गुरुवार को आक्रोश की आग […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : इश्क में धर्म की सीमा को तोड़ जब एक प्रेमी युगल की शादी को कोर्ट ने रजामंदी दी तो मुहब्बत के दुश्मनों पर नागवार गुजरा. समाज के ठेकेदारों ने इसे अनैतिक करार दिया, वहीं समाज दुश्मन भी बन गया. इतना हीं नहीं समाज दो गुटों में बंट गया.
गुरुवार को आक्रोश की आग में गांव जलता इसके पूर्व नगर थाना व पुनौरा ओपी की पुलिस गांव में पहुंच कर दोनों गुट को शांत कर जहां स्थिति नियंत्रित की, वहीं गांव को नफरत की आग में जलने से बचा लिया. मामला शहर से सटे पुनौरा ओपी अंतर्गत बिररवा गांव का है. सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर व पुनौरा ओपी प्रभारी ज्ञान प्रकाश ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मामला निबटा दिया. इंस्पेक्टर श्री कुंवर ने बताया है कि गांव में स्थिति सामान्य हो गयी है.
क्या है मामला: शिवहर जिले के पुरनहिया थाना के बराही जगदीश निवासी मो गुल बहार का शहर से सटे पुनौरा ओपी अंतर्गत बिररवा गांव में रिश्तेदारी है. वह अक्सर अपने रिश्तेदार के घर बिररवा में आता रहता था. इस दौरान उसका गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया. लेकिन युवक के मुहब्बत के आसमान व युवती के मुहब्बत की जमीन के बीच धर्म की दीवार खड़ी थी. दोनों को पता था की मुहब्बत की खबर मिलते ही जमाना दुश्मन बन जायेगा. लेकिन दोनों अपने मुहब्बत को मुकाम देना चाहते थे. प्रेमी युगल नहीं चाहते थे की उनका मुहब्बत अफसाना बन कर यादों में सिमट जाये.जमाने की नजर मुहब्बत को लगती, इसके पूर्व हीं दोनों ने साथ जीने व मरने की कसम खायी.
और एक दिन दोनों गायब हो गये. 17 मार्च 2017 को गुल बहार बिररवा गांव से युवती को लेकर निकल गया और शादी रचा ली.
दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे. जबकि युवती की मां ने थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया.
कोर्ट में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए युवक को अपना पति बताया. साथ ही पति के साथ रहने की इच्छा जतायी. कोर्ट ने इस शादी को रजामंदी दी. इसकी खबर बुधवार को बिररवा गांव में पहुंचने के बाद लोग उग्र हो गए. वहीं लोग शादी को अनैतिक बताते हुए विरोध जताने लगे.पूरी रात गांव में आक्रोश का माहौल रहा. गुरुवार की सुबह होते हुए समाज दो गुट में बदल गया. लड़की के परिजनों पर दबाव बनाया जाने लगा. हालांकि एक गुट कोर्ट के फैसले के पक्ष में था.
आक्रोश बढ़ने व विवाद की खबर मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर, पुनौरा ओपी प्रभारी ज्ञान प्रकाश व नगर थाने की पुलिस बिररवा पहुंची. जहां घंटों मेहनत के बाद दोनों गुटों को शांत कर स्थिति नियंत्रित की. इस दौरान पुलिस ने दोनों गुट के साथ बैठक कर गांव में शांति व सद्भाव बहाल रखने की हिदायत दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










