चार के खिलाफ प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

रुन्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के बुलंदपुर गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद में हुई फायरिंग में किसान दिनेश राय, उनके पुत्र मुकेश राय व राकेश कुमार का एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज जारी है. वहीं घटना की बाबत एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान रून्नीसैदपुर पुलिस को जख्मी दिनेश राय द्वारा दिये गये बयान में […]
विज्ञापन
रुन्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के बुलंदपुर गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद में हुई फायरिंग में किसान दिनेश राय, उनके पुत्र मुकेश राय व राकेश कुमार का एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज जारी है.
वहीं घटना की बाबत एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान रून्नीसैदपुर पुलिस को जख्मी दिनेश राय द्वारा दिये गये बयान में चार को आरोपित किया गया है. दिनेश राय के बयान पर रून्नीसैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें गांव के हीं शिव शंकर राय, उमा शंकर राय, प्रगास राय व गौरी शंकर राय को आरोपित किया गया है. बताया है कि दिनेश राय का शिव शंकर राय के साथ लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा हैं. जिसमें शिव शंकर राय द्वारा सुलह का दबाव बनाया जा रहा था. वहीं सुलह नहीं लगाये जाने पर हत्या की धमकी दी जा रहीं थी. इस क्रम में चारों आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर बुधवार की शाम दिनेश राय के घर पहुंचे. जहां दोनों के बीच बकझक हुई. इसी दौरान चारों ने फायरिंग कर दी. जिससे दिनेश राय के पांव में गोली लग गयी.
बचाने आये उसके पुत्र मुकेश राय के जांघ व राकेश कुमार के कनपट्टी में गोली मार दी गयी. घटना के बाद जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, चारों आरोपी फरार हो गये. इसके बाद ग्रामीणों ने चारों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है. जबकि घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गये है.
बुलंदपुर फायरिंग
गोली लगने से जख्मी किसान व उसके दो पुत्रों का एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज जारी
घटना के बाद आरोपी हुए फरार, पुलिस कर रहीं छापेमारी
रुन्नीसैदपुर थाने के बुलंदपुर गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद में हुई फायरिंग में तीन लोग हुए थे जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










