खरपा को पुलिस ने दबोचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. रंगदारी वसूलने पहुंचे शातिर ने पुलिस पर तानी पिस्टल सीतामढ़ी : प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा के नेतृत्व में नगर थाने की टीम ने बुधवार की शाम शहर के मोहनपुर में नाकेबंदी कर आर्म्स के साथ कुख्यात दीप लाल यादव उर्फ खुरपा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पिछले एक सप्ताह से मोहनपुर के व्यवसायियों के […]
विज्ञापन
सफलता. रंगदारी वसूलने पहुंचे शातिर ने पुलिस पर तानी पिस्टल
सीतामढ़ी : प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा के नेतृत्व में नगर थाने की टीम ने बुधवार की शाम शहर के मोहनपुर में नाकेबंदी कर आर्म्स के साथ कुख्यात दीप लाल यादव उर्फ खुरपा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पिछले एक सप्ताह से मोहनपुर के व्यवसायियों के दिलों-दिमाग पर छाये दहशत के बादलों को छांट दिया है.
हालांकि गिरफ्तारी के पूर्व खुरपा ने हाइप्रोफाइल स्टंट किया. उसने सादे लिवास में पहुंचे अवर निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा पर हीं पिस्टल तान दी. वहीं गोली मारने का प्रयास भी किया. इस दौरान भगदड़ मची रहीं. हालांकि आधे-घंटे तक शह व मात के चले खेल के बीच जान पर खेल कर जवानों ने खुरपा को दबोच लिया. साथ ही जमकर पिटायी करते हुए सदर अस्पताल में भरती कराया. वहीं सदर अस्पताल में इलाज करा सघन पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया.
खुरपा मूल रूप से डुमरा थाना के विश्वनाथपुर वार्ड तीन का निवासी है. उस पर दर्जनों व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले दर्ज है. हाल में वह शहर से सटे मोहनपुर के व्यवसायियों को मोबाइल पर कॉल कर 50 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक की रंगदारी मांग रहा था. उसने मोहनपुर के अरविंद कुमार, रंजीत पूर्वे, विजय कुमार उर्फ गुड्डू, मां भवानी ट्रेडर्स व सुल्ताना ऑटो समेत कई व्यवसायियों से रंगदारी मांग उनकी नींद हराम कर दिया था. हालत यह थी की, दहशतजदा कई व्यवसायी दुकान हीं बंद करने की तैयारी में थे. हालांकि सूत्रों की माने तो कई व्यवसायियों ने खुरपा को रंगदारी अदा भी किया था.
इधर, पांच अलग-अलग मोबाइल से लगातार मांगी जा रहीं रंगदारी व रंगदारी नहीं देने पर दी जा रहीं हत्या की धमकी से आजिज रंजीत पूर्वे नामक एक व्यवसायी ने पूरे मामले की सूचना एसपी को दी. साथ ही नगर थाने में आवेदन दिया. नगर थाना पुलिस रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल के कॉल डिटेल व लोकेशन का पता लगाने में जुटी थी. इसी बीच प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने व्यवसायी श्री पूर्वे के साथ मिल कर बदमाश को रंगदारी के लिए मंगलवार की शाम मोहनपुर बुलाया. वहीं सादे लिवास में श्री मिश्रा की टीम ने रंजीत पूर्वे के कनक ट्रेडर्स नामक दुकान की नाकेबंदी कर दी.
जहां रंगदारी वसूलने पहुंचा खुरपा थ्रिल, हॉरर व स्टंट के बीच दबोचा गया. गुरुवार को नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी दी. वहीं बताया की खुरपा की निशानदेही पर उसके गांव के हीं जितेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया था. बाद में खुरपा ने खुद स्वीकार किया की दुश्मनी के चलते वह जितेंद्र को फंसाना चाहता था. पूछताछ के बाद जितेंद्र को मुक्त कर दिया गया.
छोटू दूबे समेत दो मुक्त: सीतामढ़ी. शहर के सोनापट्टी से मंगलवार की शाम पुलिस हिरासत में लिए गये कोट बाजार निवासी शातिर छोटू दूबे व उसके एक अन्य शागिर्द को पूछताछ के बाद नगर थाना पुलिस ने मुक्त कर दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने बताया की शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया था. हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को मुक्त कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










