मामा ने बनाया हवस का शिकार

Published at :20 Apr 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
मामा ने बनाया हवस का शिकार

नाना के घर भी बदकिस्मती ने नहीं छोड़ा सिमरन का साथ सीतामढ़ी : मां-पिता व भाई के हत्यारे शमीम की हैवानियत का दर्द लिए ढाका से बाजपट्टी स्थित नाना के घर पहुंची सिमरन की बदकिस्मती ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा. गैरों से इंसाफ की जंग लड़ रही सिमरन को उसके सगे मामा ने […]

विज्ञापन

नाना के घर भी बदकिस्मती ने नहीं छोड़ा सिमरन का साथ

सीतामढ़ी : मां-पिता व भाई के हत्यारे शमीम की हैवानियत का दर्द लिए ढाका से बाजपट्टी स्थित नाना के घर पहुंची सिमरन की बदकिस्मती ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा. गैरों से इंसाफ की जंग लड़ रही सिमरन को उसके सगे मामा ने भी अपने हवस का शिकार बनाया. जब मन भर गया तो देह व्यापार कराना शुरू कर दिया. रिश्ते को शर्मसार करनेवाले इस सच का खुलासा सिमरन ने बाजपट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को आवेदन देकर किया है.
सिमरन ने पुलिस को बताया है कि ढाका में शमीम के तहखाने से मुक्त होने के बाद वह अपने मामा की शरण में आयी थी. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा. बाद में उसके मामा दिग्विजय सिंह ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया. मन भर जाने पर वह उससे देह व्यापार कराने लगा. गांव के अलावा
सिमरन को मामा
बाहर के लोग भी रात में आकर उसके साथ संबंध बनाने लगे. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद से सिमरन का मामा फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. सिमरन का दावा है कि देह व्यापार के दलदल में पड़ने के बाद उसने सबूत के तौर पर संबंध बनाते समय मामा का वीडियो रिकार्डिंग भी कर लिया है. समय आने पर उसे पेश करेगी.
थाने में आवेदन देकर लगायी गुहार
पुलिस को आवेदन मिलने के बाद से आरोपित मामा फरार
सिमरन से देह व्यापार भी कराता था मामा दिग्विजय
तीन साल से बंधक बनी सिमरन को ढाका पुलिस ने कराया था मुक्त
पुिलस ने भेजा था नाना के घर
तबाह हुआ हंसता-खेलता परिवार
सिमरन मूल रूप से डुमरा थाना के एक गांव की रहनेवाली है. उसका पिता राजीव कुमार मूक बधिर था. भाई अमनदीप व सिमरन समेत चार लोगों का हंसता-खेलता परिवार था. अच्छी-खासी संपत्ति वाले इस परिवार को मानो जमाने की नजर लग गयी. तीन जनवरी 2009 को उसके भाई अमनदीप (13) का स्कूल जाते वक्त फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया. बाद में अपहर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी. बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे से बाहर आता, इसी बीच ढाका निवासी शमीम का उसकी मां खुशबू से प्रेम-प्रसंग हो गया. प्रेमी के साथ मिल कर खुशबू ने ही अपने पति राजीव की हत्या करा दी. 31 दिसंबर 2012 को राजीव का शव शिवहर-पूर्वी चंपारण जिले के सीमा पर मिला था. इसके बाद खुशबू ने शमीम के साथ शादी कर ली. शमीम, खुशबू व बेटी के साथ Âबाकी पेज 15 पर
सिमरन की दर्दनाक
सिलीगुड़ी चला गया. जहां उसने मौका देख खुशबू की हत्या कर दी. बेटी के साथ ढाका लौटे शमीम की नजर खुशबू की प्रॉपर्टी पर थी, वहीं दूसरी ओर सिमरन के जिस्म पर. उसने पहले बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए सिमरन के साथ जिस्मानी संबंध बनाने की कोशिश की. सिमरन के विरोध करने के बाद उसे बंधक बना कर एक कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान नशे की सूई देकर उससे देह व्यापार भी कराता रहा. आखिर में शमीम ने सिमरन के साथ निकाह करने का फैसला लिया. निकाह के बाद उसकी संपत्ति पर कब्जा जमाने के बाद सिमरन को अरब के एक व्यापारी से सात लाख में बेचने की तैयारी भी कर रखी थी.
शमीम की गिरफ्तारी के बाद जगी थी न्याय मिलने की आस
24 फरवरी 2015 को ढाका पुलिस ने छापेमारी कर तीन साल से एक कमरे में बंधक बनी सिमरन को मुक्त करा नाना के घर बाजपट्टी भेजा था. जहां शमीम केस उठाने का दबाव बना रहा था. 26 सितंबर 2016 को शमीम के गुर्गे ने उसके कमरे में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया था. वहीं सिमरन की हत्या की भी कोशिश की थी. हालांकि, उसकी सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षियों ने मौके से ही आरोपित को दबोच लिया था. 24 नवंबर 2016 को ढाका पुलिस ने शमीम को गिरफ्तार कर लिया था. शमीम की गिरफ्तारी के बाद सिमरन को न्याय मिलने की उम्मीद जगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन