व्यवसायी से मांगी एक लाख की रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : बैरगनिया में निर्माण कंपनी के ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने की घटना की पुलिसिया जांच अभी जारी हीं है, की इसी बीच रंगदारी का एक और ताजा मामला सामने आया है. बदमाशों ने मोबाइल पर कॉल कर सीतामढ़ी शहर के डुमरा रोड राजोपट्टी स्थित हार्डवेयर व्यवसायी से बतौर रंगदारी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : बैरगनिया में निर्माण कंपनी के ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने की घटना की पुलिसिया जांच अभी जारी हीं है, की इसी बीच रंगदारी का एक और ताजा मामला सामने आया है.
बदमाशों ने मोबाइल पर कॉल कर सीतामढ़ी शहर के डुमरा रोड राजोपट्टी स्थित हार्डवेयर व्यवसायी से बतौर रंगदारी एक लाख रुपये की मांग की है. वहीं पुलिस को सूचना देने पर हत्या की धमकी दी है. रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने खुद का नाम त्रिनेत्र बताया है. घटना की बाबत राजोपट्टी स्थित अशोक हार्डवेयर नामक प्रतिष्ठान के संचालक अशोक कुमार के पुत्र जय किशोर कुमार ने नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी में जय किशोर कुमार ने बताया है कि राजोपट्टी में अशोक हार्डवेयर नामक उसकी दुकान है. वह अपने पिता के साथ उक्त दुकान चलाता है. मंगलवार की शाम उसके मोबाइल नंबर 9661120549 पर मोबाइल नंबर 7295036735 से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद का नाम त्रिनेत्र बताया.
वहीं बतौर रंगदारी एक लाख रुपये की मांग की. बदमाश ने शीघ्र हीं रंगदारी की रकम अदा करने की बात कहीं. साथ हीं कहा कि पुलिस को सूचना दी, तो उसकी हत्या कर दी जायेगी. घटना के बाद व्यवसायी व उसके परिजन दहशत में है. इधर, व्यवसायी के आवेदन के आलोक में नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सीतामढ़ी शहर के डुमरा रोड राजोपट्टी स्थित हार्डवेयर व्यवसायी से बदमाशों ने मांगी रंगदारी
मोबाइल पर कॉल कर मांगी रंगदारी
पुलिस को जानकारी देने पर दी हत्या की धमकी
नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










