कन्हौली से अपहृत किशोर मुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

सोनबरसा . प्रखंड के कन्हौली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा खुर्द गांव से चार दिन पूर्व अपहृत एक किशोर को कन्हौली थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के तुर्की से बरामद करते हुए अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर कन्हौली पुलिस ने मीनापुर थाना पुलिस के सहयोग से यह सफलता […]
विज्ञापन
सोनबरसा . प्रखंड के कन्हौली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा खुर्द गांव से चार दिन पूर्व अपहृत एक किशोर को कन्हौली थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के तुर्की से बरामद करते हुए अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया.
गुप्त सूचना के आधार पर कन्हौली पुलिस ने मीनापुर थाना पुलिस के सहयोग से यह सफलता हासिल की. पुलिस ने गिरफ्तार अपहर्त्ता जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलक ताजपुर निवासी रामाश्रय साह के पुत्र सुरेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताते चले की कन्हौली थाना क्षेत्र के परसाखुर्द निवासी मो अब्बास मंसूर का 13 वर्षीय पुत्र मो गुफरान मंसूर 11 अप्रैल की दोपहर अपने घर से अचानक गायब हो गया था. परिजन उसकी तलाश में लगे थे, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला. आखिरकार 14 अप्रैल को उसके पिता ने मो गुफरान मंसूर की गुमशुदगी का मामला कन्हौली थाने में दर्ज करा दिया. इसी गीच गुफरान ने भलुआहा पंचायत मुखिया को मोबाइल पर फोन कर अपने अपहरण की जानकारी दी. वहीं बताया कि वह मुजफ्फरपुर के तुर्की में है.
मुखिया ने इसकी सूचना गुफरान के पिता व कन्हौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार को दी. इसके आलोक में कन्हौली पुलिस ने मीनापुर पुलिस के सहयोग से तुर्की में छापेमारी कर किशोर को मुक्त कराते हुए अपहर्त्ता को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दोनों को लेकर कन्हौली पहुंची. जहां पूछताछ के बाद अपहर्त्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि अपहरण की वजहों का न तो पुलिस ने खुलासा किया है और नहीं गुफरान के परिजनों ने हीं. लेकिन स्थानीय लोगों में फिरौती की नीयत से अपहरण की चर्चा जोरों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










