नये भवन में शिफ्ट होगा कार्यालय

Published at :14 Apr 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
नये भवन में शिफ्ट होगा कार्यालय

तैयारी. साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रहा जिले का अग्निशमन भवन सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय से सटे आरक्षी केंद्र, सीमरा में 3.64 करोड़ की लागत से अग्निशमन विभाग का कार्यालय भवन बन रहा है. भवन निर्माण कार्य जोरों पर है. वहीं इसी परिसर में अग्निशमन वाहन को पानी उपलब्ध कराने के लिए हाइडेंट […]

विज्ञापन

तैयारी. साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रहा जिले का अग्निशमन भवन

सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय से सटे आरक्षी केंद्र, सीमरा में 3.64 करोड़ की लागत से अग्निशमन विभाग का कार्यालय भवन बन रहा है. भवन निर्माण कार्य जोरों पर है.
वहीं इसी परिसर में अग्निशमन वाहन को पानी उपलब्ध कराने के लिए हाइडेंट का भी निर्माण जारी है. ताकि आपातकालीन स्थिति में पानी के लिए तालाब व अन्य जगहों की तलाश नहीं करना पड़ें. अग्निशमन कार्यालय के नये भवन में शौचालय, किचेन, आवास व वाहनों को लगाने की व्यवस्था होगी. सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले तीन माह बाद भवन बनकर तैयार हो जायेगा.
जिला अग्निशमन जिला पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि अग्निशमन कार्यालय भवन पुलिस भवन निगम, पटना द्वारा करीब 3.64 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. बताया कि राज्य अग्निशमन पदाधिकारी उपेंद्र सिंह की अनुशंसा पर आरक्षी केंद्र, सीमरा द्वारा अपनी जमीन उपलब्ध कराया गया. इसके बाद सितंबर 2016 से भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ है.
जिले में 13 हाइड्रेंट की व्यस्था : बताया गया कि पीएचइडी विभाग के जिले में 25 नलकूप चालू है. इनमें मात्र 13 जगहों पर हीं हाइडेंट की व्यवस्था की गयीं. जबकि 12 हाइड्रेंट पर हाइड्रेंट की सुविधा नहीं है. इससे वाहन में पानी के लिए दूर परेशानी उठानी पड़ती है.
अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अग्निशमन विभाग द्वारा 10 जुलाई 2015 में पीएचइडी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि अग्निशामन सेवा की वाहनों में पानी की व्यवस्था के लिए प्रत्येक दो किमी पर एक हाइडेंट की व्यवस्था करना था. बावजूद अबतक एक भी हाइडेंट की व्यवस्था नहीं की गयी है.
हाइडेंट के लिए जेनेरेटर व बिजली उपलब्ध नहीं
अबतक मात्र जिले में पीएचइडी का 13 हाइडेंट की व्यवस्था
प्रत्येक दो किमी की दूरी पर हाइडेंट की व्यवस्था की जानी है
अब तक एक भी हाइडेंटनहीं बना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन