महिला समेत बच्चों के शवों की हुई पहचान

Published at :11 Apr 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
महिला समेत बच्चों के शवों की हुई पहचान

बेलसंड थाना के पचनौर घाट के पास शनिवार को मिले थे महिला व दो बच्चों के शव तीनों के नदी में डूब कर मरने की आशंका बेलसंड : बेलसंड थाना क्षेत्र के बागमती नदी के पचनौर घाट के पास शनिवार को मिले महिला व दो बच्चों के शव की सोमवार को शिनाख्त हो गयी. मृत […]

विज्ञापन

बेलसंड थाना के पचनौर घाट के पास शनिवार को मिले थे महिला व

दो बच्चों के शव
तीनों के नदी में डूब कर मरने की आशंका
बेलसंड : बेलसंड थाना क्षेत्र के बागमती नदी के पचनौर घाट के पास शनिवार को मिले महिला व दो बच्चों के शव की सोमवार को शिनाख्त हो गयी. मृत महिला की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव निवासी महेश पासवान की पत्नी उषा देवी, उसके पुत्र राहुल कुमार व पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गयी है. तीनों के नदी में डूबने से मौत होने की बात बतायी जा रही है.
मृतका का पति महेश पासवान परदेस में मजदूरी करता है. घर में महिला बच्चों के साथ अकेली रहती थी. ग्रामीणों के अनुसार वह शनिवार को बच्चों के साथ दवा लेने बेलसंड गयी थी. उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था. ग्रामीणों ने बेलसंड जाने के दौरान नदी में डूबने से इन तीनों की मौत की संभावना जतायी है. जबकि कुछ लोग महिला को सनकी भी बता रहे है.
शव के शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. बताते चले की पचनौर गांव में एक साथ तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं शव की शिनाख्त में लगी थी. इसी बीच सोमवार को शव की पहचान हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन