आंधी में उड़ी झोंपड़ी, तीन विद्युत पोल व तार धराशायी

Published at :09 Apr 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी में उड़ी झोंपड़ी, तीन विद्युत पोल व तार धराशायी

रीगा : शुक्रवार की रात आयी तेज आंधी से प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर भारी क्षति हुई है, हालांकि कहीं से जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है. इसी क्रम में मिल चौक व स्टेशन चौक के बीच शुक्रवार की देर रात एक झोपड़ी हवा में उड़ कर बिजली के तार पर जा कर गिर […]

विज्ञापन

रीगा : शुक्रवार की रात आयी तेज आंधी से प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर भारी क्षति हुई है, हालांकि कहीं से जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है. इसी क्रम में मिल चौक व स्टेशन चौक के बीच शुक्रवार की देर रात एक झोपड़ी हवा में उड़ कर बिजली के तार पर जा कर गिर गयी, जिसके चलते बिजली के तीन पोल धराशायी हो गया. यह घर रात के करीब 1:45 बजे की है. जानकारों का कहना है कि शुक्र था कि घटना रात की थी, अगर यही घटना दिन की होती बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.

सड़क पर पोल गिरने से शनिवार की सुबह रीगा- मेजरगंज पथ घंटो जाम रहा. स्थानीय लाइन मैन शिवराज प्रसाद व संतोष द्विवेदी के सहयोग से पोल व तार को रास्ते से हटाया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ. इधर, पोल व तार गिर जाने से स्थानीय बाजार व समीप के गांवों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लाइनमैन का कहना है कि जब तक पोल नहीं लगाया जायेगा, विद्युत सप्लाइ संभव नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन