सड़क निर्माण एजेंसी व पेटी कॉन्ट्रैक्टर में ठनी

Published at :11 Mar 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण एजेंसी व पेटी कॉन्ट्रैक्टर में ठनी

सीतामढ़ी/परसौनी : सड़क निर्माता एजेंसी द्वारा पेटी कांट्रैक्टर को भुगतान नहीं करने को लेकर निर्माता एजेंसी व पेटी कांट्रैक्टर के बीच ठन गयी है. लिहाजा सीतामढ़ी-शिवहर एनएच 104 का निर्माण अधर में लटक गया है. उधर, दोनों के बीच लगातार विवाद बढ़ रहा है. गुरुवार को सड़क निर्माता एजेंसी सुनील हाइटेक आरसीएम कंपनी व पेटी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/परसौनी : सड़क निर्माता एजेंसी द्वारा पेटी कांट्रैक्टर को भुगतान नहीं करने को लेकर निर्माता एजेंसी व पेटी कांट्रैक्टर के बीच ठन गयी है. लिहाजा सीतामढ़ी-शिवहर एनएच 104 का निर्माण अधर में लटक गया है.

उधर, दोनों के बीच लगातार विवाद बढ़ रहा है. गुरुवार को सड़क निर्माता एजेंसी सुनील हाइटेक आरसीएम कंपनी व पेटी कांट्रैक्टर आरके बिल्डर्स में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था. दोनों के बीच झड़प भी हुई थी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव दोनों गुट को खदेड़ कर भगा दिया था, वहीं स्थिति संभाली थी.
इस घटना के बाद पेटी कांट्रैक्टर आरके बिल्डर्स ने काम बंद कर दिया है. जबकि आरके बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रिंस गुप्ता ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा के साथ भुगतान की गुहार लगायी है. एसपी ने बेलसंड एसडीपीओ व एसडीओ को जांच का जिम्मा सौंपा है. एसपी को दिये गये आवेदन में प्रिंस गुप्ता ने बताया है कि सीतामढ़ी-शिवहर के बीच एनएच निर्माण का जिम्मा सुनील हाइटेक आरसीएम कंपनी को मिला है.
उक्त कंपनी द्वारा बैंक टू बैक बेसिस पर आरके बिल्डर्स एंड कोलोनाइजर्स को 28.5 किमी सड़क निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है. एकरारनामा के बाद 12 फरवरी को ढांगर में बेस कैंप का उद्घाटन कर आरके बिल्डर्स ने काम शुरू किया गया. इस दौरान विभाग द्वारा 21 फरवरी को सुनील हाइटेक आरसीएम कंपनी को साढ़े सात करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.
एकरारनामा के अनुसार 15 फीसदी गारंटी मनी काट कर उक्त एजेंसी को पेटी कांट्रैक्टर को 48 घंटे के भीतर एडवांस में दी गयी राशि काट कर भुगतान करना था. जो कुल चार करोड़ 95 लाख 22 हजार 940 रुपये है. जबकि आरके बिल्डर्स द्वारा अतिरिक्त कार्य किया गया था. इस तरह आरके बिल्डर्स का सुनील हाइटेक आरसीएम कंपनी पर कुल पांच करोड़ 24 लाख छह हजार 401 रुपये बकाया है. वहीं 26 फरवरी को डायरेक्टर राम बाबू व कोआर्डिनेटर श्रीनिवासन ने रुपये मांगने पर हत्या कराने व कैंप पर कब्जा करने की धमकी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन