चोरौत में गड़ासे से काट कर चाची को मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी/चोरौत : चोरौत ओपी के चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड चार स्थित महादलित बस्ती में मंगलवार सुबह सनकी भतीजे ने गड़ासे से काट कर चाची अनुराग देवी (45) की हत्या कर दी. बचाने आये अनुराधा के पति श्रीचन मांझी व दुखमोचन मांझी समेत दो चाचा पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी/चोरौत : चोरौत ओपी के चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड चार स्थित महादलित बस्ती में मंगलवार सुबह सनकी भतीजे ने गड़ासे से काट कर चाची अनुराग देवी (45) की हत्या कर दी. बचाने आये अनुराधा के पति श्रीचन मांझी व दुखमोचन मांझी समेत दो चाचा पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान लोगों ने हत्यारे संजय मांझी को पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
चोरौत में गड़ासे
ने संजय मांझी को गिरफ्तार कर लिया. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. जख्मी श्रीचन मांझी व दुखमोचन मांझी को अस्पताल में भरती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, श्रीचन मांझी की पत्नी अनुराग देवी घर में सोयी थी. श्रीचन मांझी भैंस को घर से निकाल कर बाहर बांध रहा था. इसी बीच गड़ांसा लेकर संजय मांझी उसके घर में घुस गया. सोये अवस्था में ही अनुराग देवी की गर्दन, बांह व केहुनी समेत जिस्म को कई जगह काट दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इसी बीच पहुंचे श्रीचन मांझी पर भी गड़ासे से प्रहार कर जख्मी कर दिया. उसके शोर मचाने पर पहुंचे दुखमोचन मांझी पर भी उसने हमला कर दिया.
दोनों के बीच काफी देर तक भिड़ंत हुई. आखिरकार दुखमोचन मांझी ने संजय मांझी से गड़ासा छीन कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे चोरौत ओपी प्रभारी शकील अहमद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, संजय माझी को गिरफ्तार कर लिया. घटना की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बिना बगैर किसी वजह अनुराग देवी की हत्या को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










