महिला से 24 हजार की लूट

Published at :08 Mar 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से 24 हजार की लूट

रीगा : थाना क्षेत्र के सोनार गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक महिला से 24 हजार रुपये लूट लिये. वहीं, पिस्टल लहराते हुये बाइक पर सवार होकर लुटेरा अपने साथियों के साथ फरार हो गया. बताया गया है कि सोनार गांव निवासी लालू पासवान की पत्नी रानी देवी अपने गांव से […]

विज्ञापन

रीगा : थाना क्षेत्र के सोनार गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक महिला से 24 हजार रुपये लूट लिये. वहीं, पिस्टल लहराते हुये बाइक पर सवार होकर लुटेरा अपने साथियों के साथ फरार हो गया. बताया गया है कि सोनार गांव निवासी लालू पासवान की पत्नी रानी देवी अपने गांव से रीगा आयी थी. रीगा स्थित सेंट्रल बैंक शाखा से 24 हजार रुपये की निकासी कर मिल चौक से टेंपो पर सवार होकर घर लौट रही थी. टेंपो के साथ एक युवक भी अपाचे बाइक पर सवार होकर चल रहा था.

जबकि उक्त युवक का सहयोगी टेंपो में ही महिला के साथ बैठ कर यात्रा कर रहा था. महिला जैसे ही घर के नजदीक पहुंची, टेंपो में बैठे युवक ने महिला के हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया. वहीं साथ चल रहे बाइक पर बैठ गया. महिला के शोर मचाने पर उक्त युवक पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया. दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना के बाद इलाके में दहशत है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन