एमडीएम व भवन निर्माण में मिली अनियमितता बोले डीपीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

मामले में होगी कार्रवाई डुमरा : बाजपट्टी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम योजना के संचालन में विद्यालय स्तर से कोताही बरतने व बच्चों की उपस्थिति अधिक संख्या में दर्ज कर रुपये का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ प्रेमचंद्र ने बुधवार को बाजपट्टी प्रखंड के सात विद्यालयों का […]
विज्ञापन
मामले में होगी कार्रवाई
डुमरा : बाजपट्टी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम योजना के संचालन में विद्यालय स्तर से कोताही बरतने व बच्चों की उपस्थिति अधिक संख्या में दर्ज कर रुपये का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है.
सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ प्रेमचंद्र ने बुधवार को बाजपट्टी प्रखंड के सात विद्यालयों का निरीक्षण कर गड़बड़ी पया है. उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय मधुबन गोट में पिछले पांच दिनों का औसत उपस्थिति 550 था, जो बुधवार को किये गये निरीक्षण में 79 पाया गया.
इसी प्रकार मध्य विद्यालय बसौल उर्दू में 550 औसत उपस्थिति में 342, मवि हरपुरवा उदू में 250 औसत उपस्थिति में 97, मवि हरपुरवा गोट में 300 औसत उपस्थिति में 157 एवं मवि मधुबन बाजार में 247 औसत में उपस्थिति 90 बच्चों की पायी गयी.
भवन निर्माण में होगी प्राथमिकी
निरीक्षण के दौरान ऐसे भी स्कूल पाये गये, जहां वर्षों पूर्व स्कूल भवन के अतिरिक्त वर्ग कक्ष बनाने के लिए राशि प्राप्त कर ली गयी, पर भवन निर्माण का कार्य अधर में लटका है. बताया गया है कि मवि हरपुरवा गोट, मवि मधुबन बाजार, मवि मधुबन गोट में भवन निर्माण में अनियमितता पायी गयी है.
उपस्थिति में पाया गया है अंतर
इस बाबत डीपीओ प्रेमचंद्र ने कहा कि जिस विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में अंतर पाया गया है, वहां के प्रधान से राशि की वसूल की जायेगी. इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं भवन निर्माण में अनियमितता बरतने से संबंधित प्रधान के साथ-साथ अभियंता व तकनीकी पर्यवेक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया जायेगा. बताया कि मदरसा बसौल के प्रधान शिक्षक समेत दो शिक्षकों व प्रावि बर्री की एक शिक्षिका बगैर सूचना के अनुपस्थित पायी गयी. उनके विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










