राज्य में अपराध पूरी तरह बेलगाम हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (से) की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

31 मार्च तक 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्व मंत्री ने कहा, कार्यकर्ता पार्टी के हैं रीढ़ कहा, पीएम के नेतृत्व में उत्तरोतर विकास सीतामढ़ी : हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (सेकुलर) जिला इकाई के प्रमुख साथियों की बैठक मंगलवार को डुमरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम स्नेही पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक […]
विज्ञापन
31 मार्च तक 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
पूर्व मंत्री ने कहा, कार्यकर्ता पार्टी के हैं रीढ़
कहा, पीएम के नेतृत्व में उत्तरोतर विकास
सीतामढ़ी : हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (सेकुलर) जिला इकाई के प्रमुख साथियों की बैठक मंगलवार को डुमरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम स्नेही पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चला कर 31 मार्च तक 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.
जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यता फॉर्म पर उद्धित शपथ पत्र को पढ़ कर सुनाया. उन्होंने कहा कि देश की अखंडता, एकता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता तथा भारतीय संविधान में निष्ठा रखने वाले नागरिकों को सदस्य बनाने का आग्रह किया गया है. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाहिद अली खान ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत व धारदार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के पायदान पर फिसड्डी साबित हो रहा है. राज्य में अपराध पूरी तरह बेलगाम है. राज्य वर्ष 2005 से पूर्व की स्थिति में है. राज्य में पूर्ण शराबबंदी का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है.
शराब की खुलेआम तस्करी हो रही है. उन्होंने अपने मंत्रित्व काल में जिले में दो पॉलेटिक्निक कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज की स्वीकृति दिलाया, लेकिन अफसोस कि इसकी निर्माण की गति धीमी है. पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का उत्तरोतर विकास हो रहा है. बैठक में युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र झा, ललित सिंह, किसलय कुमार, नफीस खान, रोहित मिश्रा, प्रभास कुमार, निरस पाठक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










