बच्चों की प्रस्तुति पर बजी तालियां

Published at :02 Mar 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की प्रस्तुति पर बजी तालियां

एमजीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मना बनारस से आये कवियों के काव्य-पाठ पर लगे ठहाके स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया नृत्य सीतामढ़ी : नगर के पुनौरा रोड स्थित एमजीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. मंगलवार को वरीय उप समाहर्ता गोपाल शरण, नगर परिषद् सभापति सुवंश राय एवं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन […]

विज्ञापन

एमजीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मना

बनारस से आये कवियों के काव्य-पाठ पर लगे ठहाके
स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया नृत्य
सीतामढ़ी : नगर के पुनौरा रोड स्थित एमजीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. मंगलवार को वरीय उप समाहर्ता गोपाल शरण, नगर परिषद् सभापति सुवंश राय एवं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू विश्वास ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन की शुरुआत की.
नन्हें-मुन्हें बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. वरुण कुमार, अंजली बाजोरिया, प्रियम, राजकुमार, सुहानी जायसवाल, प्रिया कुमारी, नितिका सिन्हा, पलक कुमारी, ए वत्स, सौरभ कुमार, रौशन कुमार, रौनक कुमार, सुनील कुमार, संजना राज, जूही कुमारी, सान्या कुमारी, अर्पिता कुमारी के नृत्य पर खूब तालियां बजी. निदेशक राघव बाजोरिया एवं संजय बाजोरिया ने पुष्प गुच्छ देकर वरीय उप समाहर्ता एवं नप सभापति का स्वागत किया. छात्राओं ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर एवं पाग पहना कर सम्मानित किया. अंजली बाजोरिया, गीतांजली कुमारी, आद्धा वत्स, प्रियम कुमार, केशव कुंदन, शिवंत कुमार, सुहाती जायसवाल, रोहित राज, प्रियंका कुमारी, आरूषि आर्या, कविता कुमारी, सौरभ कुमार, अंकिता गुप्ता को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया. इसके पूर्व बनारस से आये कवियों ने अपनी कविता पाठ से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा. कवि प्रशांत कुमार बजरंगी, रंजना हया, शिवेंद्र कुमार मौर्य, डॉ अनिल गौड़, डॉ दिनेश त्रिपाठी, शिवा त्रिपाठी, सत्यदेव वर्मा, रचित दीक्षित, ज्ञानप्रकाश आकुल, गीतकार गीतेश के गजल, कविता से खूब ठहाके लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन