कोर्ट ने पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

Published at :01 Mar 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट ने पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

गृहरक्षक के पुत्र समेत तीन गिरफ्तार सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात पुनौरा ओपी के साथ मिल कर बाइक चोरों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान पुनौरा से गृहरक्षक के पुत्र समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों की संलिप्तता बाइक चोरी मामले में सामने आयी है. गिरोह […]

विज्ञापन

गृहरक्षक के पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात पुनौरा ओपी के साथ मिल कर बाइक चोरों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान पुनौरा से गृहरक्षक के पुत्र समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों की संलिप्तता बाइक चोरी मामले में सामने आयी है.
गिरोह के पास से मास्टर चाबी भी बरामद किया गया है.
हालांकि पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. फिलहाल तीनों से पूछताछ कर रही है. गृहरक्षक का पुत्र अपना नाम सुदर्शन कुमार बताया है. मालूम हो कि विगत कुछ दिनों से नगर तथा आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद, दारोगा सुमन कुमार मिश्रा, पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद पुलिस बल के साथ शामिल थे.
गिरोह के पास से मास्टर चाबी बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन