46.84 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Published at :01 Mar 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
46.84 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

उपचुनाव. पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर हुआ मतदान, सुरक्षा के किये गये थे कड़े प्रबंध रून्नीसैदपुर, डुमरा, रीगा, सोनबरसा, सुप्पी, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, नानपुर व परसौनी प्रखंडों में 79 बूथों पर हुई वोटिंग सीतामढ़ी : त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिले के 11 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त 71 पदों के […]

विज्ञापन

उपचुनाव. पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर हुआ मतदान, सुरक्षा के किये गये थे कड़े प्रबंध

रून्नीसैदपुर, डुमरा, रीगा, सोनबरसा, सुप्पी, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, नानपुर व परसौनी प्रखंडों में 79 बूथों पर हुई वोटिंग
सीतामढ़ी : त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिले के 11 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त 71 पदों के लिये पंचायत उपचुनाव के तहत मंगलवार को मतदान हुआ. प्रशासनिक व्यवस्था के बीच जिले के 79 बूथों पर लोगों ने अहले सुबह से ही कतार में लग कर मतदान किया. तमाम मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल तैनात रहे. जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 46.84 फीसदी मतदान हुआ.
सोनबरसा : पंचायत चुनाव के तहत पंच के 16 पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित करने के बाद शेष बचे चार पदों पर मंगलवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कामनी देवी व पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया की चार बूथों पर मतदान हुआ.
सुप्पी : प्रखंड के चार पंचायत के चार बूथों पर पंचायत उप चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो गया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अंजना कुमारी ने बताया कि उक्त चारों बूथ पर ग्राम कचहरी पंच पद के लिये चुनाव कराया गया.
बाजपट्टी : पंचायत उप चुनाव के तहत बर्री फुलवारिया पंचायत के रायपुर मतदान केंद्र संख्या 28 पर 71.23 प्रतिशत व बेलहिया पंचायत के मधुबनी में मतदान केंद्र संख्या 96 पर 43.22 फीसदी मतदान हुआ.बीडीओ ओम प्रकाश यादव और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सशस्त्र बल के साथ तैनात रहे.
परिहार : परिहार में पंचायत उप चुनाव के तहत 51 फीसदी मत डाले गये. 2 मार्च को प्रखंड मुख्यालय में मतों की गिनती की जायेगी. इसकी जानकारी पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने दी है.
रून्नीसैदपुर : प्रखंड के प्रेमनगर, बघारी व महेशाफरकपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 15,102 व 324 पर पंच सदस्य पद हेतु मतदान शांति पूर्वक सम्पन हुआ. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज आनंद के अनुसार कुल 4,3•61 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रेमनगर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 15 पर हुए मतदान में कुल 523 मतदाताओं में से 315 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें 143 पुरुष व 172 महिला शामिल है.
बघारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 के लिए मतदान केंद्र संख्या102 पर हुये मतदान में कुल 640 मतदाताओं में से मात्र 208 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें 105 पुरुष व 103 महिला शामिल है. महेशा फरकपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के लिए मतदान केंद्र संख्या 324 पर हुए मतदान में कुल 614 मतदाताओं में से 234 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें 99 पुरुष व 135 महिला शामिल है.
नानपुर: प्रखंड में पंचायत उप चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप सौरभ व थानाध्यक्ष ललन कुमार सशस्त्र बल के साथ बूथ का निरीक्षण करते रहे.
रीगा : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत उपचुनाव के कुल तीन पदों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. रीगा प्रथम पंचायत के क्षेत्र संख्या चार पर पंचायत समिति सदस्य, सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड नंबरतीन व सिरौली द्वितीय पंचायत के वार्ड नंबर चार पर पंच के पद पर चुनाव के लिये मतदान हुआ. बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 52.71 फीसदी मतदान हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन