बैंक को किया गया सील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

करने के बाद समृद्ध जीवन में भी की छापेमारी देर शाम तक समृद्ध जीवन में चलती रहीं जांच शहर से सटे गोशाला व मेहसौल के अलावा पुपरी तथा रुन्नीसैदपुर में भी छापेमारी सीतामढ़ी : कम समय में अधिक लाभ और सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराने का लालच दे कर गरीबों की खून पसीने की […]
विज्ञापन
करने के बाद समृद्ध जीवन में भी की छापेमारी
देर शाम तक समृद्ध जीवन में चलती रहीं जांच
शहर से सटे गोशाला व मेहसौल के अलावा पुपरी तथा रुन्नीसैदपुर में भी छापेमारी
सीतामढ़ी : कम समय में अधिक लाभ और सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराने का लालच दे कर गरीबों की खून पसीने की कमाई जमा करा फिर गायब होने वाले ननबैंकिंग कंपनियों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने आखिरकार बड़ी कार्रवाई शुरू की.
पुलिस-प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले के दर्जन भर नॉन बैंकिंग संस्थानों में छापेमारी की. अमूल्या संचय प्राइवेट लिमिटेड व मेजरगंज स्थित महुआ डेयरी बैंक को सील करने व दोनों बैंक शाखा के प्रबंधक व कर्मी समेत छह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस -प्रशासन की टीम ने देर शाम शहर के डुमरा रोड स्थित समृद्ध जीवन नामक नॉन बैंकिंग संस्थान में छापेमारी की.
देर शाम तक पुलिस-प्रशासन की टीम कागजात खंगाल रहीं है. वहीं सघन पूछताछ कर रहीं है. इसके अलावा प्रशासन की अलग-अलग टीम शहर के गोशाला, भवदेपुर, मेहसौल, रून्नीसैदपुर, नानपुर व पुपरी में भी छापेमारी कर रहीं है. जांच के दौरान अधिकारियों ने जब संस्थान के संचालक व वरीय अधिकारियों को कॉल किया तो सभी का मोबाइल बंद पाया गया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बगैर आरबीआइ के निबंधन के ही उक्त संस्थान चल रहे थे. कहीं समूह निर्माण के जरिये, कहीं कृषि, कहीं सहकारिता तो कहीं कम समय में अधिक मुनाफा बता कर लोगों से रुपये जमा कराये जाते थे. इस दौरान कई संस्थानों द्वारा लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराये गये थे, लेकिन जब भुगतान का समय आया तो कंपनियां कार्यालय में ताला बंद कर फरार हो गयी. विभिन्न नॉन बैंकिंग कंपनियों के करोड़ों के गबन के दर्जनों मामले कोर्ट में लंबित है.
बताते चले की डीएम के निर्देश पर शहर में वरीय उप समाहर्ता निवेदिता के नेतृत्व में डीएसपी सदर कुमार वीर धीरेंद्र, नगर इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर व मेहसौल ओपी प्रभारी औरंगजेब आलम ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की. जबकि प्रखंडों में बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों ने छापेमारी की. जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से जिले के ननबैकिंग संस्थानों के कर्मियों व संचालकों की नींद उड़ गयी है. कई संस्थानों में ताला जड़ कर प्रबंधक व कर्मी फरार हो गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










