रीगा बीइओ को निलंबित करने की अनुशंसा

Published at :24 Feb 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
रीगा बीइओ को निलंबित करने की अनुशंसा

डुमरा :बगही धाम में आयोजित 10 दिवसीय सीताराम नाम महायज्ञ के दौरान ड्यूटी से गायब रहने के मामले में रीगा बीइओ मो इस्लाम अंसारी की गर्दन फंस गयी है. डीएम ने बीइओ के ड्यूटी से गायब रहने को गंभीरता से लेते हुए जहां नाराजगी जतायी है, वहीं प्रधान सचिव को पत्र भेज कर बीइओ को […]

विज्ञापन
डुमरा :बगही धाम में आयोजित 10 दिवसीय सीताराम नाम महायज्ञ के दौरान ड्यूटी से गायब रहने के मामले में रीगा बीइओ मो इस्लाम अंसारी की गर्दन फंस गयी है. डीएम ने बीइओ के ड्यूटी से गायब रहने को गंभीरता से लेते हुए जहां नाराजगी जतायी है, वहीं प्रधान सचिव को पत्र भेज कर बीइओ को निलंबित करने की अनुशंसा की है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेजे गये पत्र में डीएम ने बताया है कि डुमरा प्रखंड के रंजीतपुर पंचायत के बगही धाम में दस दिवसीय सीताराम नाम जाप महायज्ञ का आयोजन जारी है.
यज्ञ के दौरान विधि व्यवस्था की बहाली के लिये रीगा बीइओ मो इस्लाम अंसारी को बगही में प्रतिनियुक्त किया गया था. लेकिन मो इस्लाम अंसारी यज्ञ के दौरान गायब पाये गये. इसके चलते विधि व्यवस्था बिगड़ गया. डीएम ने इसे बीइओ की लापरवाही करार देते हुए उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन