50% छात्रों ने नहीं दी परीक्षा

Published at :13 Feb 2017 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
50% छात्रों ने नहीं दी परीक्षा

बीपीएससी प्री के िलए बनाये गये थे छह केंद्र 3600 में से िसर्फ 1801 परीक्षार्थी हुए शामिल सीतामढ़ी : रविवार को बीपीएससी की 60 वीं, 61 वीं व 62 वीं सम्मिलित संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा हुई. परीक्षा की खास बात यह रही कि 50 फीसदी परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके. परीक्षा को लेकर छह केंद्र […]

विज्ञापन

बीपीएससी प्री के िलए बनाये गये थे छह केंद्र

3600 में से िसर्फ 1801 परीक्षार्थी हुए शामिल
सीतामढ़ी : रविवार को बीपीएससी की 60 वीं, 61 वीं व 62 वीं सम्मिलित संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा हुई. परीक्षा की खास बात यह रही कि 50 फीसदी परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके. परीक्षा को लेकर छह केंद्र बनाये गये थे. जहां 36 सौ परीक्षार्थियों को परीक्षा में भाग लेना था. मात्र 1801 परीक्षार्थी शामिल हुए, तो कतिपय कारणों से 1799 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
हालांकि जानकारों का मानना है कि आयोग के स्तर से एडमिट कार्ड निर्गत नहीं किये जाने के कारण अधिकांश परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा. 12 बजे से 2 बजे तक चली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था. हर केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. गश्ती दल का भी गठन किया गया था. हर सेंटर के लिए जोनल दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त थे. जिनकी जिम्मेदारी कोषागार से केंद्रों पर प्रश्नपत्र ले जाने की थी.
रही सख्ती, परीक्षार्थियों की हुई गहन जांच
हाल में हुए पेपर लीक कांड से सबक लेकर प्रशासन द्वारा काफी सख्ती बरती गयी थी. केंद्र के अंदर जाने के पूर्व मुख्य द्वार पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी एक-एक कर परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे. यह देखा जा रहा था कि कहीं कोई परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छुपा कर अपने साथ तो नही ले जा रहा है. हालांकि एक भी परीक्षार्थी से आपत्तिजनक सामान बरामद नही हुआ. इधर, डीइओ सुरेश प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन