दुकान पर हमला, 50 हजार लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

मेजरगंज : मेजरगंज थाना क्षेत्र के मेजरगंज बाजार स्थित जेनरल स्टोर्स के थोक व्यवसायी गणेश प्रसाद के दुकान पर हमला कर जहां व्यवसायी श्री प्रसाद, उनकी पत्नी रिंकू देवी व पुत्र घनश्याम कुमार की पिटायी कर दी गयी. वहीं दुकान के काउंटर से 50 हजार रुपये लूट लिये गये. घटना की बाबत व्यवसायी की पत्नी […]
विज्ञापन
मेजरगंज : मेजरगंज थाना क्षेत्र के मेजरगंज बाजार स्थित जेनरल स्टोर्स के थोक व्यवसायी गणेश प्रसाद के दुकान पर हमला कर जहां व्यवसायी श्री प्रसाद, उनकी पत्नी रिंकू देवी व पुत्र घनश्याम कुमार की पिटायी कर दी गयी. वहीं दुकान के काउंटर से 50 हजार रुपये लूट लिये गये.
घटना की बाबत व्यवसायी की पत्नी रिंकू देवी ने मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें चार नामजद व 40 अज्ञात को आरोपित किया है. उधर, दूसरे पक्ष के कमलेश महतो ने मेजरगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में व्यवसायी पुत्र घनश्याम कुमार समेत पांच को आरोपित किया है. जिसमें पुत्र नागेश्वर महतो को घेर कर पिटायी करने व जेब से दस हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया गया है.
पुलिस ने दोनों पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
व्यवसायी की पत्नी रिंकू देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेजरगंज टोले मलाही निवासी नागेश्वर महतो, कमलेश महतो, रकटू महतो व नागेश्वर महतो उसके दुकान के सामने किसी से बकझक कर रहा था. विरोध जताने पर उसके पुत्र घनश्याम कुमार की पिटायी करने लगे. बचाने आयी रिंकू देवी व उसके पति गणेश प्रसाद की भी पिटायी कर दी.
साथ ही 40 अन्य अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर दुकान में घुस कर तोड़फोड़ करते हुए कैश काउंटर से 50 हजार रुपये लूट कर भाग निकले. जबकि मेजरगंज रेफरल अस्पताल में इलाजरत कमलदेव महतो द्वारा पुलिस को दिये गये फर्द बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में मेजरगंज बाजार निवासी व्यवसायी गणेश प्रसाद के पुत्र घनश्याम कुमार, विवेक कुमार, बबलू प्रसाद, हनुमान रस्तोगी व गणेश रस्तोगी को आरोपित किया है.
बताया है कि उसका पुत्र नागेश्वर महतो मुबारकपुर से अपने घर लौट रहा था तभी आरोपियों ने मेजरगंज बाजार के पास रोक कर उसकी पिटायी कर दी. वहीं उसकी जेब से दस हजार रुपये छीन लिये. विरोध जताने पर आरोपियों ने उसकी भी पिटायी कर दी.
व्यवसायी समेत तीन लोगों को पीटा
थाने में प्राथमिकी, चार को बनाया आरोपित
40 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










