कोहरे के चलते बस व ट्रेन सेवाएं बाधित

सीतामढ़ी : घने कोहरे व बर्फीली हवाओं के बीच सोमवार को जिले में धूप खिली, बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली. चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जारी तेज हवाओं के चलते लोग पूरे दिन सिहरते रहे. जैसे-जैसे दिन ढलता गया, ठंड का दायरा व प्रभाव बढ़ता गया. अहले सुबह घने […]
सीतामढ़ी : घने कोहरे व बर्फीली हवाओं के बीच सोमवार को जिले में धूप खिली, बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली. चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जारी तेज हवाओं के चलते लोग पूरे दिन सिहरते रहे. जैसे-जैसे दिन ढलता गया, ठंड का दायरा व प्रभाव बढ़ता गया. अहले सुबह घने कोहरे की वजह से यातायात सेवा प्रभावित हुई. ट्रेनें घंटों विलंब चली. बस सेवा भी प्रभावित हुई. ठंड के चलते सोमवार को भी जन जीवन अस्त-व्यस्त है, लोग घरों में दुबके नजर आए. हालांकि धूप खिलने के बाद कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकले. जबकि ठंड के चलते व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ. दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम रहीं, शाम ढलते ही दुकानें बंद हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










