रंगदारी मांगने के मामले में राजद नेता हिरासत में

Published at :12 Dec 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में राजद नेता हिरासत में

रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी सह जिला राजद उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह से रंगदारी कोई और नहीं बल्कि युवा राजद नेता सह रून्नीसैदपुर निवासी उमाशंकर यादव ने मांगी थी. रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर रून्नीसैदपुर पुलिस ने युवा राजद नेता उमा शंकर यादव को गिरफ्तार कर […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी सह जिला राजद उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह से रंगदारी कोई और नहीं बल्कि युवा राजद नेता सह रून्नीसैदपुर निवासी उमाशंकर यादव ने मांगी थी.

रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर रून्नीसैदपुर पुलिस ने युवा राजद नेता उमा शंकर यादव को गिरफ्तार कर इस मामले का सनसनीखेज उदभेदन किया. हालांकि विधान पार्षद दिलीप राय, पूर्व मुखिया राम शत्रुध्न राय व राजद नेता नागेश्वर राय समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पहल करते हुए दोनों के बीच समझौता कराया. वहीं दोनों पक्ष द्वारा मामले को समाप्त करने के लिए लिखित समझौता पत्र थानाध्यक्ष को सौंपा गया.
इसके आलोक में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवा राजद नेता उमाशंकर यादव को मुक्त कर दिया. बताते चले की नौ दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे राजद नेता श्री सिंह के मोबाइल पर मोबाइल नंबर 9576145466 से काल कर श्री सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए बतौर रंगदारी पांच लाख रुपये मांगी गई थी. वहीं रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी.
हत्या कर देने की दी गयी थी धमकी
काल करने वाले बदमाश ने कहा था कि रून्नीसैदपुर सीडीपीओ कार्यालय में जाकर मेरे व्यवसाय में दखल देते हो. राजद नेता के दखल देने के कारण उसे पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ है. इस नुकसान की भरपाई उसे पांच लाख रुपये बतौर रंगदारी अदा कर चुकानी होगी. बदमाश ने एक सप्ताह के भीतर रंगदारी की रकम अदा करने नहीं करने पर गोली मारकर हत्या कर देने की भी धमकी दी थी.
घटना के बाद दहशतजदा राजद नेता अरूण कुमार सिंह ने रून्नीसैदपुर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी. रून्नीसैदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर व काल डिटेल की जांच करनी शुरू कर दी थी. इस क्रम में पुलिस ने युवा राजद नेता सह रून्नीसैदपुर निवासी उमाशंकर यादव को हिरासत में ले लिया. इसकी खबर के बाद मौके पर पहुंचे विधान पार्षद दिलीप राय समेत अन्य गणमान्य लोगों ने राजद नेता व युवा राजद नेता के बीच समझौता करा मामला समाप्त करा लिया. लिहाजा पुलिस ने उमाशंकर यादव को मुक्त कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन