नहीं निकला सूरज, ठंड से सिहरा जनजीवन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम. घने कोहरे में लिपटा रहा इलाका, पूरे दिन बहती रहीं हवाएं, बस व ट्रेन सेवाएं बाधित दिन में ही लाइट जला चल रहे वाहन ठंड जनित रोग बढ़ा, गरीबों के लिए कयामत साबित हो रही ठंड स्टेशन व बस पड़ाव समेत जिले में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं सीतामढ़ी : घने कोहरे व […]
विज्ञापन
मौसम. घने कोहरे में लिपटा रहा इलाका, पूरे दिन बहती रहीं हवाएं, बस व ट्रेन सेवाएं बाधित
दिन में ही लाइट जला चल रहे वाहन
ठंड जनित रोग बढ़ा, गरीबों के लिए कयामत साबित हो रही ठंड
स्टेशन व बस पड़ाव समेत जिले में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं
सीतामढ़ी : घने कोहरे व वर्फीली हवाओं के अब जिले में ठंड का कहर और तेज हो गया है. रविवार को जहां इलाके में सूरज नहीं निकला, वहीं पूरे दिन इलाका घने कोहरे में लिपटा रहा. साथ ही चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतल हवाएं बहती रहीं. कड़ाके की ठंड के कारण जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं लोग घरों में दुबकने को विवश है.
घने कोहरे के चलते रविवार को भी बस व ट्रेन सेवा बूरी तरह प्रभावित हुई. ट्रेने जहां अपने निर्धारित समय से दो घंटे देर से चल रहीं है. वहीं प्रमुख पथों में वाहनों की संख्या में भी काफी कमी नजर आई. जो वाहन चलते दिखे, उनकी गति भी काफी कम रहीं.
पूरे दिन लोग लाइट जला कर वाहन चलाते नजर आए. ठंड का सर्वाधिक असर गरीब, मजदूर व सड़क के किनारे रहने तथा छोटे-छोटे दुकान लगाने वाले गरीबों पर पड़ रहा है. दो जून की रोटी के लिए ठंड में ठिठुरते हुए भी गरीब अपनी दुकान चलाने व मजदूरी करने को विवश है. ठंड के बढ़ते प्रभाव के बीच जहां रोगों का प्रसार बढ़ रहा है, वहीं व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है. जिले में पड़ रहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. लिहाजा लोगों में रोष है.
जारी है घने कोहरे का कहर, बस ट्रेन सेवा प्रभावित : जिले में रविवार को भी शीतलहर का कहर बरकरार रहा. अहले सुबह से देर शाम तक इलाका कोहरे की चादरों में लिपटा रहा. लिहाजा बस व ट्रेन सेवाएं बूरी तरह प्रभावित हुई. घने कोहरे के कारण सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर टू लेन सड़क, शिवहर- सीतामढ़ी-सुरसंड एनएच 104, सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाइवे, सीतामढ़ी- परिहार व बेलसंड-रून्नीसैदपुर समेत विभिन्न पथों में वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा.
दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल के बीच ट्रेनें दो घंटे देर चली. जबकि सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के बीच भी ट्रेनों का परिचालन एक घंटे विलंब से हुआ. लिहाजा ट्रेन तथा बसों के इंतजार में स्टेशन व बस पड़ाव में यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए घंटों इंतजार करना पड़ा. जबकि कोहरे के कारण बाइक, जीप, कार व आटो आदि वाहन सड़क पर ससरते नजर आए. कोहरे की वजह से लोगों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करने की विवशता रहीं.
तेज हवाओं के बीच सर्दी का सितम जारी : जिले में तेज हवाओं व कोहरे के बीच सर्दी का सितम जारी है. रविवार का दिन इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा. एक ओर जहां पूरे दिन इलाका घने कोहरे की गिरफ्त में रहा, वहीं चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बहती रहीं. रविवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि पूरे दिन इलाके में सूरज नहीं निकला. शनिवार की दोपहर इलाके में सूरज निकलने के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली थी, लेकिन रविवार को एक बार फिर इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया. लिहाजा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.
अलाव ताप ठंड से बचने का प्रयास करते लोग, स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री एवं अस्पताल रोड में अलाव तापते लोग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










