भुगतान नहीं होने से खेती पर संकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

नोटबंदी. छह दिनों से ग्रामीण बैंक नहीं कर रहा खाताधारकों काे भुगतान रोजाना बैंक का चक्कर लगा लोग हो रहे परेशान सोनबरसा : नोटबंदी के बाद ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चूकी है. खासकर ग्रामीण बैंक के नकारेपन के चलते गांव के लोग बेबस, परेशान व मायूस होकर रह गए है. भुगतान के […]
विज्ञापन
नोटबंदी. छह दिनों से ग्रामीण बैंक नहीं कर रहा खाताधारकों काे भुगतान
रोजाना बैंक का चक्कर लगा लोग हो रहे परेशान
सोनबरसा : नोटबंदी के बाद ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चूकी है. खासकर ग्रामीण बैंक के नकारेपन के चलते गांव के लोग बेबस, परेशान व मायूस होकर रह गए है.
भुगतान के अभाव में जहां लोगों की जिंदगी की रफ्तार थमने लगे है, वहीं सबसे बड़ी परेशानी खेती को लेकर सामने आई है. नोंटबंदी से उत्पन्न परिस्थिति के चलते खेती पर संकट के बादल उत्पन्न हो गए है. गेहूं की बुवाई समेत रब्बी फसल की खेती के लिए किसानों के पास न बीज खरीदने के लिए पैसे है और नहीं खाद के लिए. सिंचाई के लिए डीजल उपलब्ध कराना भी मुश्किल हो गया है. सोनबरसा के ज्यादातर किसान ग्रामीण बैंकों पर निर्भर है. लेकिन पिछले छह दिनों से सोनबरसा ग्रामीण बैंक किसान समेत आम जनता को एक पाई भी भुगतान नहीं कर पाया है.
दो दिसंबर से इलाके के लोग पासबुक लेकर बैंक पहुंच रहे है, लेकिन बैंक खुद कैश का रोना रो रहा है. लिहाजा बगैर भुगतान के ही लोग बैंक से लौटने को विवश है. मंगलवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंक पहुंचे लोगों को बगैर भुगतान के ही वापिस लौटना पड़ा. इंदरवा निवासी नागेंद्र साह, जय सूरत साह, बसतपुर निवासी राम प्रताप राय, रजवाड़ा निवासी शत्रुध्न कुमार व दलकावा निवासी पारस कुमार ने पैसों के अभाव में उत्पन्न स्थिति बयां करते हुए अपनी बदहाली बयां की. जबकि शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने भी माना कि मुख्यालय से पर्याप्त कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रहीं है.
बताया कि शीघ्र ही समस्या के समाधान के लिए पहल की जाएगी. उधर, सोनबरसा स्थित इलाहाबाद बैंक भी ग्राहकों की भीड़ से पटा रहा. यहां पुराने करेंसी जमा कराने के साथ भुगतान भी किया जाता रहा. शाखा प्रबंधक नारायण प्रसाद वर्मा ने बताया कि तत्काल 4 हजार रुपये की दर से ग्राहकों को भुगतान किया जा रहा है. वहीं शादी- विवाह समेंत अन्य आयोजन के लिए बैंक दस से पंद्रह हजार रुपये उपलब्ध करा रहा है. बताया कि 28 दिनों से जैसे – तैसे हम ग्राहकों की उम्मीद पर खड़ा उतर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










