मृतक के परिजन को 50 लाख देने की मांग

Updated at :08 Apr 2016 12:00 AM
विज्ञापन
मृतक के परिजन को 50 लाख देने की मांग

मृतक के परिजन को 50 लाख देने की मांग सीतामढ़ी . नगर के किताब दुकानदार सुनील कुमार की हत्या व सीमेंट व्यवसायी राजीव पूर्वे पर हुए कातिलाना हमले की तीखी निंदा की गयी है. फ्रेंड्स ऑफ आनंद के प्रवक्ता कुमार राजीव सिंह ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि बीते गुरुवार का दिन […]

विज्ञापन

मृतक के परिजन को 50 लाख देने की मांग सीतामढ़ी . नगर के किताब दुकानदार सुनील कुमार की हत्या व सीमेंट व्यवसायी राजीव पूर्वे पर हुए कातिलाना हमले की तीखी निंदा की गयी है. फ्रेंड्स ऑफ आनंद के प्रवक्ता कुमार राजीव सिंह ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि बीते गुरुवार का दिन जिलावासियों के लिए बड़ा ही अशुभ था. ऐसा प्रतीत होता है कि जिले पर अपराधियों का खौफ इस कदर है कि महीना में एक दो बार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या व लूट की घटनाएं हो रही है. जब रक्षक ही भक्षक बन बैठा हो तो ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जनता किसके भरोसे पर सुरक्षित रहेगी? किताब दुकानदार की हत्या राज्य सरकार के पूर्ण शराबबंदी के मिथक को झूठला रही है. उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रित को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन