Sitamarhi News: गांजा चरस समेत अन्य नशीला पदार्थ के साथ चाय दुकानदार गिरफ्तार

Author :SUMIT KUMAR
Published by :SUMIT KUMAR
Updated at :13 May 2026 5:52 PM
विज्ञापन
Sitamarhi News:गांजा, चरस समेत अन्य नशीला पदार्थ के साथ चाय दुकानदार गिरफ्तार

बरामद नशीला पदार्थ

Sitamarhi News: सुरसंड में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर चाय दुकान की आड़ में चल रहे नशीले पदार्थ कारोबार का खुलासा किया . दुकान से नशीला पदार्थ जब्त कर दुकानदार को गिरफ्तार किया गया...

विज्ञापन

Sitamarhi News: सुरसंड पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सुरसंड कैंप के एसएसबी जवानों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार की देर शाम ब्लॉक गेट के सामने स्थित इंदल चाय स्टॉल नामक दुकान में छापेमारी कर नशीला पदार्थ समेत अन्य सामान को जब्त करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दुकानदार इंदल महतो सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या छह निवासी गुलटेन महतो का पुत्र है. वह चाय दुकान की आड़ में सूखा नशीला पदार्थ का कारोबार कर रहा था. सुरसंड कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट देवेश शर्मा के नेतृत्व में उक्त दुकान में छापेमारी की गई.

सीतामढ़ी के सुरसंड से विजय मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन