Sitamarhi News: सोनबरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 2640 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी की प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के सोनबरसा में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर स्कॉर्पियो से 2640 बोतल नेपाली शराब बरामद की है. मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतामढ़ी की सोनबरसा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब जब्त की है. मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल से शराब की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए थे.

विज्ञापन

एनएच-22 पर घेराबंदी कर पकड़ी गई खेप

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक स्कॉर्पियो के जरिए शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-22 पर छहीया गांव के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया. इसी दौरान रमनगरा की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (संख्या DL 3C BQ 1700) को संदिग्ध पाकर रोका गया.

22 बोरियों में छिपाई गई थी 2640 बोतल शराब

जब पुलिस ने जब्त स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो उसमें रखे 22 जूट के बोरों से कुल 2640 बोतल (प्रत्येक 300 एमएल) नेपाली देशी शौफी शराब बरामद हुई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार दो तस्करों को दबोच लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान भलुआहा गांव निवासी दीपू कुमार (पिता राम एकबाल महतो) और सुजीत कुमार (पिता राम बाबू महतो) के रूप में हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए तस्कर

इस सफल कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार, दिग्विजय सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बुधवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेंद्र यादव की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन