Sitamadhi News: ननिहाल आई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, गुस्से में लोगों ने सड़क पर की आगजनी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक तस्वीर

Sitamadhi News: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद शहर में भारी तनाव है. आक्रोशित लोगों ने भवदेपुर और महंत साह चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamadhi News: शहर के नगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ अपने ननिहाल आई एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस जघन्य अपराध की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टायर जलाकर सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह भवदेपुर चौक पर टायर जलाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. पुलिस के समझाने-बुझाने पर एक बार जाम हटा लिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारी शहर के सबसे व्यस्त महंत साह चौक पर जमा हो गए और फिर से आवागमन ठप कर दिया. लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए.

ननिहाल आई थी पीड़िता,आरोपी फरार

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने ननिहाल आई हुई थी. इसी दौरान एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. पीड़िता की मां के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस की छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन