हर स्थिति से निबटने को रहे तैयार : डीजीपी

Updated at :08 Apr 2016 12:00 AM
विज्ञापन
हर स्थिति से निबटने को रहे तैयार : डीजीपी

हर स्थिति से निबटने को रहे तैयार : डीजीपी फोटो- 54 अधिकारियों से बात करती डीजीपी सीतामढ़ी . अर्ध सैनिक बल की डीजीपी अर्चना रामा सुंदरम ने शुक्रवार को एसएसबी की प्रशासनिक व अभियान से संबंधित कार्यों का जायजा लिया. बता दें कि श्रीमती सुंदरम अर्धसैनिक बल की पहली महिला डीजीपी है. एक दिवसीय भ्रमण […]

विज्ञापन

हर स्थिति से निबटने को रहे तैयार : डीजीपी फोटो- 54 अधिकारियों से बात करती डीजीपी सीतामढ़ी . अर्ध सैनिक बल की डीजीपी अर्चना रामा सुंदरम ने शुक्रवार को एसएसबी की प्रशासनिक व अभियान से संबंधित कार्यों का जायजा लिया. बता दें कि श्रीमती सुंदरम अर्धसैनिक बल की पहली महिला डीजीपी है. एक दिवसीय भ्रमण के क्रम में बॉर्डर इलाके के जनप्रतिनिधियों व युवाओं से बात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. एसएसबी की 20 वीं बटालियन की ओर से चलाये जा रहे एचआरडी प्रोग्राम में शामिल 20 युवाओं को डीजीपी श्रीमती सुंदरम ने टुल किट्स देकर उनकी हौसला अफजाई की. सीतामढ़ी स्थित 20 वीं वाहिनी के मुख्यालय में बने अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया. डीजीपी ने चाइल्ड लाइन के सदस्यों से भी मिली. जवानों को संबोधित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और हर स्थिति से निबटने के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही. जवानों को शराब बंदी में पुलिस को पूरा सहयोग करने और नेपाल से भारत की ओर शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने की बात कही. मौके पर सिमांत मुख्यालय, पटना के महानिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर के उप निरीक्षक संजय कुमार, कमांडेट एचडीके सिंह व एसपी हरि प्रसाथ एस भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन