12 घर जले, करीब आठ लाख की क्षति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 8:42 PM
12 घर जले, करीब आठ लाख की क्षति फोटो- 17 जले घर को देखते सीओ व ग्रामीण नानपुर : प्रखंड के इसलामपुर गांव में गुरुवार को करीब दो बजे अचानक आग लगने से 12 घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता के सहयोग से ढ़ाई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर […]
12 घर जले, करीब आठ लाख की क्षति फोटो- 17 जले घर को देखते सीओ व ग्रामीण नानपुर : प्रखंड के इसलामपुर गांव में गुरुवार को करीब दो बजे अचानक आग लगने से 12 घर जल कर राख हो गया. ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता के सहयोग से ढ़ाई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में सात-आठ लाख की क्षति की बात कही जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे पहले शॉट सर्किट से मो कबीर के फूस के घर में आग लगी. फिर देखते हीं देखते आसपास के 12 घर धू-धू कर जल गये. सूचना के करीब एक घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंची. इधर, मौके पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार यादव व थानाध्यक्ष ललन कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. सीओ श्री यादव ने बताया कि घटना दर्दनाक है. तत्काल पीडि़तों के लिए शीघ्र भोजन का पैकेट व पोलिथीन उपलब्ध कराया जायेगा, फिर जांच के बाद अन्य सरकारी सहायता मुहैया कराया जायेगा. — इनका जल गया आशियाना अगलगी में जिनका आशियाना जल कर राख हो गया उसमें मो कबारक, मो मुबारक, मो कुदूस, मो नासीर, मो सगीर, मो सबीर, मुस्मात खैरून निशा, महबूब आलम, नूर आलम, मो नीसार, मो तमन्ने व मो निराले शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










