Sitamarhi News: सीतामढ़ी की महुआवा पंचायत को मिला राष्ट्रीय सम्मान, देश में तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन

मुखिया संजीव भूषण की तस्वीर

Sitamarhi News: महुआवा पंचायत को ‘क्लाइमेट एक्शन’ श्रेणी में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत देश में तीसरा स्थान मिला है. पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा के उपयोग में बेहतर कार्य करने पर भारत सरकार ने यह सम्मान दिया है. पढ़े पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले के लिए एक बड़ी और गौरवशाली उपलब्धि सामने आई है. भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026 में बथनाहा प्रखंड की महुआवा ग्राम पंचायत ने अपनी धाक जमाई है. ‘क्लाइमेट एक्शन स्पेशल पंचायत अवार्ड’ श्रेणी में महुआवा पंचायत को देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. 12 मई को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, बिहार से एकमात्र इसी पंचायत का चयन इस विशेष श्रेणी के लिए हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्लाइमेट एक्शन और पर्यावरण संरक्षण में पेश की मिसाल

​महुआवा पंचायत को यह पुरस्कार जलवायु संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सतत विकास की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है. पंचायत के मुखिया संजीव भूषण के नेतृत्व में यहाँ सौर ऊर्जा का बेहतर उपयोग किया गया है. बिजली की बचत और सुरक्षा के उद्देश्य से पूरे पंचायत क्षेत्र में सौर ऊर्जा चालित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा स्वच्छता और हरित वातावरण के निर्माण में भी इस पंचायत ने नवाचार पेश किए हैं. बता दें कि मुखिया संजीव भूषण पूर्व में ‘प्रभात खबर’ के कर्मयोगी सम्मान सहित कई अन्य राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं.

डीएम रिची पांडेय ने दी बधाई

​सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाने के जो प्रयास महुआवा में हुए हैं, वे अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं. इस उपलब्धि का श्रेय पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय जनभागीदारी को जाता है.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन