22 शराब वक्रिेताओं पर 1.80 करोड़ बकाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 6:57 PM

विज्ञापन

22 शराब विक्रेताओं पर 1.80 करोड़ बकाया (पेज तीन का लीड) फोटो-3 वैट का भुगतान नहीं करने वालों पर शिकंजा बकायेदारों के खिलाफ जारी होगा वारंट प्रतिनिधि सीतामढ़ी राज्य सरकार के स्तर से लाइसेंसी शराब दुकानों को खत्म कर दिये जाने के बाद मायूस दुकानदारों को अब भी चैन नहीं है. अब वाणिज्य कर विभाग […]

विज्ञापन

22 शराब विक्रेताओं पर 1.80 करोड़ बकाया (पेज तीन का लीड) फोटो-3 वैट का भुगतान नहीं करने वालों पर शिकंजा बकायेदारों के खिलाफ जारी होगा वारंट प्रतिनिधि सीतामढ़ी राज्य सरकार के स्तर से लाइसेंसी शराब दुकानों को खत्म कर दिये जाने के बाद मायूस दुकानदारों को अब भी चैन नहीं है. अब वाणिज्य कर विभाग उनके पीछे पड़ गया है. यानी टैक्स बकाया रखने वाले विक्रेताओं से वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. हर हाल में टैक्स की वसूली के लिए वाणिज्य कर विभाग के स्तर से ठोस कदम उठाया गया है. नहीं देने पर कार्रवाई शुरू बताया गया है कि सरकार ने बिहार मूल्य वर्धित कर 2005 की धारा 28 (1) कि तहत 22 जनवरी 15 को एक आदेश जारी किया था. उसमें कहा गया था कि देशी व विदेश शराब की बिक्री में प्रत्येक चरण पर वैट कर की वसूली करनी है. बीएसबीसीएल द्वारा उपलब्ध कराये गये मूल्य तालिका के आलोक में विक्रेताओं पर 22 जनवरी 15 से उसके आगे के माह तक का वैट कर निर्धारित किया गया. अधिकांश ने टैक्स का भुगतान कर दिया तो दर्जनों द्वारा भुगतान नहीं किया गया. कई विक्रेताओं ने पूरा भुगतान नहीं किया. तब जा कर वाणिज्य कर विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू करनी पड़ी है. वसूली को नीलाम वाद दायरसहायक वाणिज्य कर आयुक्त ने प्रथम चरण में शराब के 22 विक्रेताओं के खिलाफ वैट कर की वसूली के लिए नीलाम वाद दायर किया है. इसकी पुष्टि करते हुए जिला नीलाम पदाधिकारी मो राशिद अली ने बताया कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. सुनवाई शुरू होगी और भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ वारंट जारी किया जायेगा. किस पर कितना बकाया डुमरा प्रखंड के परड़ी के शराब विक्रेता रहे मोहन राकेश पर वैट कर का छह लाख 14 हजार 366 रुपया बकाया है. बताया गया है कि वैट का कर मूल रूप से दो लाख सात हजार 183 रुपया ही बकाया था. अर्थदंड चार लाख सात हजार 183 रुपया होने से कुल राशि 6.14 लाख से अधिक हो गयी है. इसी तरह बैरगनिया के देवेंद्र कुमार के यहां 688640 रुपया, गुलजारबाग डुमरा की पूनम देवी के यहां 612728 रुपया, मुजफ्फरपुर की रूबी श्रीवास्तव पर 710269 रुपया, बैरगनिया के जायसवाल मार्केट की बबन देवी पर 796568 रुपया, बैरगनिया के जवाहरनगर के बेदामी देवी पर 668409 रुपया वैट का बकाया है. इन पर भी वैट का बकाया गुलजारबाग, डुमरा के शंभु कुमार पर 549932 रुपया, विश्वनाथपुर के अमरजीत कुमार पर 949193 रुपया, डुमरा के बनचौरी के संजीव कुमार पर 578007 रुपया, मेजरगंज के बहेरा के अजय कुमार यादव पर 384500, डुमरा के बड़ी बाजार के ललन कुमार पर 426520 रुपया, रून्नीसैदपुर के मोरसंड के मिथिला बिहारी मिश्र पर 807276 रुपया बकाया है. ये हैं टैक्स के बड़े बकायेदार वैट के बड़े बकायेदारों में कई लोगों का नाम शामिल हैं. बैरगनिया के घीपट्टी के राजा कुमार पर 1178400 रुपया, लगमा के उदय कुमार वर्मा पर 1294988 रुपया, रीगा के रमनगरा के राजेश कुमार पर 1246573 रुपया, बैरगनिया के पुरुषोत्तम कुमार पर 1109168 रुपया, सीतामढ़ी शहर के शारदा नगर के राजधीर कुमार पर 384500 रुपया, सोनबरसा के मढ़िया के राजीव कुमार पर 1383425 रुपया, डुमरा के विश्वनाथुपर के संजीव कुमार पर 134424 रुपया समेत अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन