कार्यक्रम. स्वास्थ्य को ले जागरुकता परिचर्चा का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2016 5:38 AM

विज्ञापन

डीएम ने की अपील कालाजार रोकथाम पर रहें सजग मस्तिष्क ज्वर को रहे गंभीर डुमरा : जिला स्वास्थ्य समिति, मेदांता व सूर्यकला चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू भवन, डुमरा में गुरुवार को स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन, डाॅ एएन झा व विनोद कुमार दूबे […]

विज्ञापन

डीएम ने की अपील कालाजार रोकथाम पर रहें सजग

मस्तिष्क ज्वर को रहे गंभीर
डुमरा : जिला स्वास्थ्य समिति, मेदांता व सूर्यकला चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू भवन, डुमरा में गुरुवार को स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम राजीव रौशन, डाॅ एएन झा व विनोद कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर डीएम श्री रौशन ने कहा, यह बड़ी बात है कि एक साथ तरह-तरह की बीमारियों पर चर्चा कर लोगों के बीच जागरूकता लाने का कदम उठाया गया है.
कालाजार रोकथाम को ले उठाये गये कदमों की बाबत डीएम ने सभी चिकित्सकों से अपील की कि किसी भी मरीज में इसके लक्षण मिलते हैं तो वे इसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य समिति को दें. मस्तिष्क ज्वर को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने को कहा.
दो पीएचसी प्रभारी सम्मानित:
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने व अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निवर्हन करने को ले रून्नीसैदपुर व परसौनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कप देकर सम्मानित किया गया.
मौके पर डा उर्वशी झा, डाॅ प्रभात झा, सिविल सर्जन डाॅ राजेंद्र दास, डाॅ केडी पूर्वे, डाॅ आरके यादव, डाॅ एसएन वर्मा के अलावा सभी एमओआइसी, एएनएम व आशा समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन