164 ने दाखिल किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2016 5:35 AM
विज्ञापन
नानपुर : पंचायत चुनाव को ले प्रखंड कार्यालय में विभिन्न पदों को 164 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. इनमें मुखिया के 16, पंसस के 24, सरपंच के छह, वार्ड सदस्य के 79 व पंच के 29 प्रत्याशी शामिल हैं. जिप सदस्य के 22 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन परचा: पुपरी . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव […]
विज्ञापन
नानपुर : पंचायत चुनाव को ले प्रखंड कार्यालय में विभिन्न पदों को 164 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. इनमें मुखिया के 16, पंसस के 24, सरपंच के छह, वार्ड सदस्य के 79 व पंच के 29 प्रत्याशी शामिल हैं.
जिप सदस्य के 22 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन परचा: पुपरी . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ किशोर कुमार एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी विनय चंद्र झा के समक्ष नामांकन दाखिल किया. बताया गया कि प्रथम व तीसरे दिन जिप सदस्य के 22 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया.
नामांकन दाखिल करने वालों में बाजपट्टी प्रखंड के क्षेत्र संख्या 29 से मो सफुउद्दीन एलाही, मुकेश कुमार यादव, नरेंद्र चौधरी, अब्दुल वारी, क्षेत्र संख्या 30 से चंद्रजीत प्रसाद, विजय कुमार, क्षेत्र संख्या 31 से डाॅ कुमकुम कुमारी, मधु मिश्रा, क्षेत्र 33 से राघवेंद्र राय, संदीप ठाकुर, क्षेत्र संख्या 34 से मो आमजद अली, अब्बू नसर, मो शमीम, क्षेत्र संख्या 35 से सुंदेश्वर पासवान, रितेश रंजन, विजय कुमार, विजय कुमार सिंह, विपिन प्रसाद साह, क्षेत्र संख्या 36 से देवलीला देवी, बरकत आरा, क्षेत्र संख्या 37 से संजय कुमार झा एवं क्षेत्र संख्या 38 से विजय कुमार झा आदि शामिल हैं.
बाजपट्टी में 173 प्रत्याशियों का नामांकन: बाजपट्टी . प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद को 42, सरपंच को पांच, पंसस पद को 35, वार्ड सदस्य को 73 व पंच पद को 21 यानी कुल 173 ने नामांकन दाखिल किया. मुखिया पद को बासोपट्टी नरहा से सुरेश कुमार पंडित, संतोषी कुमारी, रीता देवी, वनगांव दक्षिणी से पूजा सिंह, लालमुनी देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, वनगांव उत्तरी से महताब आलम, मो इरफान, रामजीनीश पासवान, हरपुरवा से मो सैफ आलम, नागेश्वर चौधरी, अब्दुल मन्नान, नागेंद्र सिंह, मधुवन बसहा पूर्वी से मो साबिर, बाजपट्टी से नासमुन निशा, मधुरापुर से संजय साह,
मो वसीम, पचरा निमाही से रामअभय ठाकुर, रमेश चंद्र मंडल, उमाशंकर मंडल, बाजितपुर से नागेश्वरी देवी, अनवरी बेगम, शकुंतला देवी, बेलहियां से शकुंतला देवी, यासमिन खातून, हुमायूंपुर से सुबोध कुमार भगत, मो अब्दुल हसन, श्याम बिहारी महतो, मदारीपुर से फैज मोहम्मद फैज तो पंसस पद के लिए सुधीर कुंवर, धीरेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, व सुनील कुंवर समेत 35 प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










