मजिस्ट्रेट चेकिंग में 66 बेटिकट धराये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2016 6:19 AM

विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर चार यात्रियों को बिना जुर्माना छोड़ा सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चार ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट के 66 यात्री पकड़े गये. बाद में 62 यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया, तो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण चार यात्रियों को […]

विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर चार यात्रियों को बिना जुर्माना छोड़ा

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चार ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट के 66 यात्री पकड़े गये. बाद में 62 यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया, तो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण चार यात्रियों को बिना जुर्माना के छोड़ दिया गया.
डीसीएम के निर्देश पर कार्रवाई: बताया गया है कि सीनियर डीसीएम के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया. मजिस्ट्रेट अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में 15-16 टीटीइ व करीब दो दर्जन पुलिस कर्मियों की मदद से एक-एक कर चार ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की जांच की गयी. जांच में समस्तीपुर के चीफ टीटीआइ ईश्वर प्रसाद सिंह भी शामिल थे.
दिन भर मचा रहा हड़कंप : टीटीइ व पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग के लिए मजिस्ट्रेट श्री पांडेय सुबह में ही स्टेशन पर पहुंच गये थे. यहां पर पहले योजना बनायी गयी और बाद में एक-एक कर क्रमश: हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, न्यू जलपाइगुड़ी-सीतामढ़ी एक्सप्रेस के अलावा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के बीच चलने वाली डीएमयू आदि में यात्रियों के टिकट की जांच की गयी. इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मचा रहा. मजिस्ट्रेट जांच की खबर सुन बिना टिकट वाले यात्री इधर-उधर भागने लगे, पर वे टीटीइ व पुलिस की नजरों से नहीं बच पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन