मंडल के पुनर्गठन को लेकर पदाधिकारियों का नाम तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2016 5:48 AM
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी किया पदाधिकारियों की सूची सीतामढ़ी : भाजपा की जिला इकाई ने मंडलों का पुनर्गठन के लिए सभी 22 मंडलों में पुनर्गठन पदाधिकारियों की सूची जारी किया है.जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिला पुनर्गठन पदाधिकारी सह अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी के निर्देश […]
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी किया पदाधिकारियों की सूची
सीतामढ़ी : भाजपा की जिला इकाई ने मंडलों का पुनर्गठन के लिए सभी 22 मंडलों में पुनर्गठन पदाधिकारियों की सूची जारी किया है.जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिला पुनर्गठन पदाधिकारी सह अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी के निर्देश के आलोक में पदाधिकारियों के नाम तय किये गये हैं. जिला के सह पुनर्गठन पदाधिकारी के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल को नामित किया गया है.
जिसमें महामंत्री सुरेंद्र झा को रीगा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो रामचंद्र सिंह को सुप्पी, महामंत्री श्याम चंद्र सिंह अमिताभ को बैरगनिया नगर, जिला मंत्री चंद्रशेखर पाठक को बैरगनिया ग्रामीण, उपाध्यक्ष संजीव चौधरी को सीतामढ़ी नगर, सहकारिता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जीके झा को डुमरा नगर, मनीष कुमार को डुमरा ग्रामीण, राजकुमार मंडल को मेजरगंज, राम छबिला ठाकुर को बथनाहा, राम विश्वास राय को सोनबरसा,
सीताराम राय को परिहार, अशोक ठाकुर को सुरसंड, प्रो वीरेंद्र सिंह को चोरौत, पल्लवी प्रियदर्शी को पुपरी नगर, किरण प्रसाद को पुपरी ग्रामीण, रामनरेश यादव को बाजपट्टी, कार्तिकेश झा को बोखड़ा, विकास शर्मा को नानपुर, मनोज बैठा को रून्नीसैदपुर, रमाशंकर प्रसाद को बेलसंड नगर, निर्मल कुमार ब्याहुत को बेलसंड ग्रामीण एवं देवेंद्र साह को परसौनी का मंडल पुनर्गठन पदाधिकारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










