कांग्रेस ने विस उपचुनाव को बनायी कमेटी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2016 5:46 AM

विज्ञापन

उपचुनाव में करेंगे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार मधुबनी के हरलाखी विस क्षेत्र से प्रत्याशी हैं मो साबिर सीतामढ़ी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मो साबिर को विजयी बनाने के लिए कमेटी बनाया है. उक्त कमेटी में शामिल कार्यकर्ता जिले के सुरसंड प्रखंड से […]

विज्ञापन

उपचुनाव में करेंगे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार

मधुबनी के हरलाखी विस क्षेत्र से प्रत्याशी हैं मो साबिर
सीतामढ़ी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मो साबिर को विजयी बनाने के लिए कमेटी बनाया है.
उक्त कमेटी में शामिल कार्यकर्ता जिले के सुरसंड प्रखंड से सटे हरलाखी विस में पड़ने वाले पंचायतों में चुनाव अभियान चलायेंगे. इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा ने बुधवार को बताया कि कमेटी में चोरौत प्रमुख सह अध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष मो आलमगीर, जिला महामंत्री महेश्वर गिरी, मुखिया मनीष शुक्ला, कल्याण राय एवं सचिव मुकेश तिवारी शामिल हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी,
राज्य के भूमि सुधार मंत्री सह विस क्षेत्र के चुनाव प्रभारी डॉ मदन मोहन झा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय के निर्देश के आलोक में उक्त कमेटी बनायी गयी है. पार्टी उम्मीदवार साबिर को विजयी बनाने के लिए कल से चुनाव तक अभियान चलेगा. श्री शुक्ला ने चुनाव में साबिर की जीत की आशा व्यक्त की है. चुनाव अभियान में पार्टी के शिवहर जिलाध्यक्ष मो असद, प्रदेश सचिव विजेंद्र यादव, राजकुमार साह, मो परवेज आलम अंसारी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार समेत अन्य भी शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन