एसडीओ ने डुमरा बीडीओ से पूछा स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2016 6:31 AM

विज्ञापन

डीलर के रिक्त पदों की सूची नहीं देने का मामला सीतामढ़ी : सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने लिखित व मौखिक आदेश देने के बावजूद प्रखंड के डीलरों के रिक्त पदों की सूची अब तक उपलब्ध नहीं कराने को लेकर डुमरा बीडीओ संजय सिन्हा से स्पष्टीकरण पूछा है. साथ ही पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के […]

विज्ञापन

डीलर के रिक्त पदों की सूची नहीं देने का मामला

सीतामढ़ी : सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने लिखित व मौखिक आदेश देने के बावजूद प्रखंड के डीलरों के रिक्त पदों की सूची अब तक उपलब्ध नहीं कराने को लेकर डुमरा बीडीओ संजय सिन्हा से स्पष्टीकरण पूछा है. साथ ही पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण व रिक्त पदों की सूची आरक्षण रोस्टर के साथ उपलब्ध कराने को कहा है. ताकि अनुमंडल के सभी प्रखंडों के डीलरों की रिक्त पदों की सूची को समेकित कर डीएसओ को प्रतिवेदन भेजा जा सके.
बताया गया है कि वर्ष-2011 की जनसंख्या के आधार पर डीलरों की नियुक्ति होनी है. एसडीओ ने नौ व 23 जनवरी 15 को बीडीओ को पत्र भेज प्रखंड क्षेत्र के अलावा नगर परिषद व नगर पंचायत डुमरा के रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था. एडीएसओ अनिल कुमार महतो ने भी बीडीओ से दूरभाष पर सूची की मांग की थी. बावजूद सूची उपलब्ध नहीं कराये जाने को लेकर सदर एसडीओ श्री कृष्ण खेदजनक बताया है.
प्रधान सहायक की जिम्मेदारी : सीतामढ़ी . डीडीसी ए रहमान ने डीआरडीए के कर्मियों में सबसे वरिष्ठ रामसेवक साह को प्रधान सहायक के रूप में नियुक्त किया है. कार्यालय के सभी कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे सभी संचिका प्रधान सहायक के माध्यम से ही उपस्थापित करेंगे.
वहीं प्रधान सहायक सभी वित्तीय संबंधी संचिका वरीय लेखा पदाधिकारी के माध्यम से उच्चाधिकारी को उपस्थापित करेंगे. बता दे कि इनसे पूर्व भैरवी नंदन प्रसाद प्रधान सहायक थे. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें दो वर्ष के लिए संविदा पर रखा गया था. 31 जनवरी 2016 को उनकी संविदा समाप्त होने के बाद श्री साह को प्रधान सहायक बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन