बेलसंड में चार वार्ड पार्षद समेत 12 पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2016 6:50 AM
बेलसंड (सीतामढ़ी) : दिरा आवास योजना में अवैध वसूली को लेकर चार वार्ड पार्षद समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम ने दर्ज करायी है. एसडीओ की ओर से मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद डीएम ने यह आदेश जारी किया था. […]
बेलसंड (सीतामढ़ी) : दिरा आवास योजना में अवैध वसूली को लेकर चार वार्ड पार्षद समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम ने दर्ज करायी है. एसडीओ की ओर से मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद डीएम ने यह आदेश जारी किया था.
जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, उनमें वार्ड पार्षदों के पति भी शामिल हैं. उप सभापति शकुंतला देवी व उनके पति श्यामबाबू प्रसाद पर भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सभी पर इंदिरा आवास के लिए लाभार्थियों से अवैध वसूली का आरोप लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










