कल्याण विभाग के कागजात फाड़े

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2016 6:21 AM

विज्ञापन

डुमरा : छात्रवृत्ति की मांग को लेकर समाहरणालय के सामने सोमवार को नारेबाजी कर अधिकारियों के वाहन को घेराव कर रहे छात्रों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया. इससे पूर्व छात्रों ने जिला कल्याण कार्यालय में पहुंच कर हंगामा करते कागजात फाड़ दिये. कार्यालय की खिड़की का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर […]

विज्ञापन

डुमरा : छात्रवृत्ति की मांग को लेकर समाहरणालय के सामने सोमवार को नारेबाजी कर अधिकारियों के वाहन को घेराव कर रहे छात्रों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया. इससे पूर्व छात्रों ने जिला कल्याण कार्यालय में पहुंच कर हंगामा करते कागजात फाड़ दिये. कार्यालय की खिड़की का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

क्या है मामला: कल्याण विभाग से ओबीसी छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेकर सुबह आठ बजे से ही जिला कल्याण कार्यालय के आसपास छात्र एकत्रित होने लगे थे. 11 बजे तक सैकड़ों की संख्या में वहां पर छात्र एकत्रित हो गये.
कर्मचारियों से संपर्क स्थापित कर छात्रों ने मैट्रिक उत्तीर्ण होने पर मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेने के लिए आवेदन की मांग की. कर्मचारियों द्वारा ओबीसी छात्रों से संबंधित विभाग द्वारा किसी तरह का आदेश नहीं मिलने की बात सुन कर छात्र भड़क गये. वे कार्यालय में रखे कागजात को इधर-उधर फेंकने लगे.
कर्मचारी राजीव कुमार का कहना है कि छात्रों ने कुछ कागजात फाड़ भी दिये. वहां से सैकड़ों की संख्या में निकल कर छात्र समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंच कर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. छात्रों को आक्रोश को देख कर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य द्वार को बंद कर लिया. इसी दौरान डीएम राजीव रौशन की गाड़ी पहुंची. जिसे छात्रों द्वारा घेरे जाने से पूर्व समाहरणालय के अंदर सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रवेश करा दिया, किंतु पीछे से आ रही सदर एसडीओ संजय कृष्ण के वाहन को छात्रों ने घेर लिया. सदर एसडीओ ने नियम का हवाला देते हुए छात्रों को काफी समझाने-बुझाने का काम किया, किंतु छात्र उनके वाहनों को चारों ओर से घेर कर जाने देने के लिए तैयार नहीं थी.
इस दौरान छात्रों द्वारा किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए लाठी चार्ज का भय दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को खदेड़ दिया. कुछ देर के बाद छात्र पुन: समाहरणालय के समीप एकत्रित हो गये. बाद में सदर एसडीओ ने बाहर निकल कर छात्रों को समझा बुझा कर शांत किया. एसडीओ श्री कृष्ण ने कल्याण विभाग के कर्मी राजीव कुमार को बुलाया.
राजीव ने विभाग का एक पत्र उपलब्ध कराते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेघावृति योजना का आदेश विभाग से प्राप्त हुआ है. जबकि छात्रवृत्ति से संबंधित कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. एसडीओ ने छात्रों को बताया कि विभाग से जो पत्र प्राप्त हुआ है, उसमें बीसीटु (पिछड़ा वर्ग) को कुछ प्रावधान के अनुसार प्रोत्साहन राशि देने का आदेश है.ओबीसी छात्रों को प्रोत्साहन देने का आदेश प्राप्त नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन