रुपया मांगने पर मारपीट कर शरीर का आभूषण भी छीन लिया.

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2016 3:03 AM

विज्ञापन

नानपुर दक्षिणी निर्मल पंचायत घोषित नानपुर : प्रखंड की नानपुर दक्षिणी पंचायत खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त हो गयी. खुले मंच से इसकी घोषणा की गयी. पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया था. अध्यक्षता मुखिया संजीव कुमार मिश्र ने की. मौके पर मुखिया ने इस उपलब्धि […]

विज्ञापन

नानपुर दक्षिणी निर्मल पंचायत घोषित

नानपुर : प्रखंड की नानपुर दक्षिणी पंचायत खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त हो गयी. खुले मंच से इसकी घोषणा की गयी. पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया था. अध्यक्षता मुखिया संजीव कुमार मिश्र ने की. मौके पर मुखिया ने इस उपलब्धि के लिए डीएम राजीव रौशन के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही उनकी प्रशंसा की. सांसद, डीएम व डीडीसी ए रहमान समेत हजारों लोगों की मौजूदगी में मुखिया श्री मिश्र ने पंचायत को खुले में शौच की कुप्रथा से पूरी तरह मुक्त होने की घोषणा की.
पाग पहनाकर िकया सम्मानित
मुखिया ने सांसद रामकुमार शर्मा व डीएम श्री रौशन को शॉल ओढ़ा कर व पाग पहना कर उन्हें सम्मानित किया. वहीं पंचायत के लोगों ने डीएम को ‘हीरो ऑफ द नेशन’ से सम्मानित किया. मौके पर डीडीसी ए रहमान, बीएओ प्रवीण कुमार झा, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता केडी डिस्वा ने एक माह के अंदर पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए मुखिया की प्रशंसा की.
डीएम ने की प्रशंसा
डीएम ने कहा कि 27 दिसंबर को नानपुर दक्षिणी पंचायत के लोगों ने एक सपना देखा था. उस दिन उन्होंने कहा था कि पंचायत के लोग सपने को पूरा कर खुले में शौच से पंचायत को मुक्त कराते हैं तो उन्हें नानपुर में दोबारा आने का मौका मिलेगा. यहां के लोगों ने सपने को पूरा किया. यहां के लोगों ने एक मिसाल कायम की है.
— पीएम मोदी का सपना साकार
मौके पर सांसद श्री शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जब पहली बार सीतामढ़ी आये थे तो ‘स्वच्छ सीतामढ़ी-स्वस्थ सीतामढ़ी’ का सपना देखे थे. उनके सपने को ध्यान में रख जिला प्रशासन द्वारा मुहिम चलाया गया और जिले की चार पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया. चारों में से यह पहला पंचायत है, जिसे खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त होने की घोषणा की गयी है.
— मुखिया को कप देकर सम्मानित
मौके पर सांसद, डीएम, डीडीसी व डीएओ ने मुखिया श्री मिश्र को कप देकर सम्मानित किया. बच्चों ने नृत्य व गीत से अतिथियों का मन मोह लिया. इससे पूर्व सांसद, डीएम व अन्य द्वारा स्वच्छ सीतामढ़ी-स्वस्थ सीतामढ़ी नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया. मौके पर एसडीओ किशोर कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ अशोक कुमार यादव, थानाध्यक्ष ललन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन