नक्सली कनेक्शन. प्रोफेसर विलक्षण रविदास को हिरासत में लिया, हंगामे के बाद छोड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2016 2:56 AM

विज्ञापन

सात घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा भागलपुर : नक्सली से सांठगांठ के आरोप में रविवार को पुलिस ने तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज स्थित आवास से तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास पीजी विभाग के प्रोफेसर विलक्षण रविदास को हिरासत में ले लिया. इसको लेकर दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस ने मामले को लेकर […]

विज्ञापन

सात घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर : नक्सली से सांठगांठ के आरोप में रविवार को पुलिस ने तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज स्थित आवास से तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास पीजी विभाग के प्रोफेसर विलक्षण रविदास को हिरासत में ले लिया.
इसको लेकर दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस ने मामले को लेकर श्री रविदास के रेकाबगंज स्थित आवास और कल्याण छात्रावास टू स्थित आवास पर छापेमारी की. पुलिस ने इसी मामले में अतिथि व्याख्याता कपिलदेव मंडल को भी हिरासत में लिया था.
हालांकि विश्वविद्यालय थाना में सुबह 11 से शाम छह बजे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने पीआर बांड पर श्री रविदास और श्री मंडल को छोड़ दिया. पूछताछ के दौरान शाम चार बजे एसएसपी विवेक कुमार भी विवि थाना पहुंचे और दोनों से पूछताछ की. पुलिस ने यह कार्रवाई तातारपुर थाना क्षेत्र में स्टेशन के पास से पकड़े गये संदिग्ध नक्सली अमरपुर के किरैया गांव निवासी मनश्याम दास की निशानदेही पर की.
प्रो रविदास वर्तमान में विश्वविद्यालय में प्रोक्टर के पद पर और कपिलदेव मंडल मुरारका कॉलेज में अतिथि व्याख्याता पद पर कार्यरत हैं. पुलिस ने प्रो रविदास के गार्ड अर्जुन और उसके बेटे रवींद्र से भी पूछताछ की. छापेमारी में तातारपुर, कोतवाली, मोजाहिदपुर, इशाकचक, नाथनगर, विश्वविद्यालय व ललमटिया थाना पुलिस शामिल थी. शेष पेज 15 पर/देखें पेज 06 भी
नक्सली कनेक्शन पर…
आनंदी को देना था प्रतिबंधित कैलेंडर :
पुलिस की गिरफ्त में आये अमरपुर के नक्सली मनश्याम ने कहा कि वह शनिवार को प्रो रविदास के घर आया था और रात में वहीं ठहरा था. उसने कहा कि प्रो रविदास ने उसे प्रतिबंधित पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड एरिया कमेटी सीपीआइ (माओवादी) का कैलेंडर पंजवारा हाल्ट पर आनंदी नामक व्यक्ति को देने के लिए कहा था. मनश्याम ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे प्रोफेसर ने 1600 रुपये भी दिये थे. उसने कपिलदेव मंडल से भी कई बार मिलने की बात कही. आनंदी कौन है और उसे यह कैलेंडर देने के लिए क्यों दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है.
छात्रों ने पुलिस प्रशासन का पुतला भी जलाया :
विलक्षण रविदास को हिरासत में लिये जाने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना के बाहर छात्रों की भीड़ लग गयी. मौके पर जुटे छात्र प्रो रविदास को छोड़ने की मांग करने लगे. इसी दौरान ने पुलिस प्रशासन का पुतला भी जलाया. छात्रों का हंगामा देख पुलिस ने श्री रविदास को छात्रों से बातचीत के लिए थाना के गेट पर लाया. वहां श्री रविदास से छात्रों को समझाया कि उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि पूछताछ के लिए लाया गया है.
इसके बाद सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर श्री रविदास को गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगे. इस पर छात्र भड़क गये और हंगामा करने लगे. प्रो रविदास को उनके आवास की तरफ ले जाती पुलिस का लगातार विरोध होता देख पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. छात्रों के वहां से जाने के बाद पुलिस ने श्री रविदास को रेकाबगंज स्थित उनके आवास पर ले जाकर छोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन