मनरेगा कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम : शुक्ला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 4:14 AM
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये पूर्व रेलमंत्री ललितबाबू मनरेगा के दस वर्ष पूरे होने पर सेमिनार का हुआ आयोजन सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व रेलमंत्री डॉ ललित नारायण मिश्र की जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला समेत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ललित आश्रम में स्थापित डॉ मिश्र की […]
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये पूर्व रेलमंत्री ललितबाबू
मनरेगा के दस वर्ष पूरे होने पर सेमिनार का हुआ आयोजन
सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व रेलमंत्री डॉ ललित नारायण मिश्र की जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला समेत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ललित आश्रम में स्थापित डॉ मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस मौके पर शुक्ला ने कहा कि उत्तर बिहार में रेल परियोजनाओं की संरचना एवं विकास के लिए ललितबाबू का नाम प्रथम होगा.
जयंती समारोह के पश्चात पार्टी के महामंत्री सुनील कुमार सुमन के विश्वनाथपुर स्थित आवास पर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के दस वर्ष पूरे होने पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुक्ला ने की. उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम और सार्थक परिणाम है. यह एक ऐसा कार्यक्रम है,
जिसकी सराहना देश में हीं नहीं विदेशों में भी हुआ है. इस कार्यक्रम के द्वारा ग्रामीण सड़क का निर्माण, नदी, नाले की उड़ाही, सड़कों एवं बांधों पर पेड़ लगाने, नदी के दोनों तटों पर बांध का निर्माण समेत कई जनोपयोगी कार्य हुए. देश के मजदूरों को सालों भर रोजगार मिला. ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्यक्रम सबसे लाभदायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ. दु:ख की बात यह है कि ऐसे महत्वपूर्ण योजना की राशि में केंद्र सरकार कटौती कर जनता का अहित कर रहा है.
प्रमुख संजय ठाकुर, पूर्व उपप्रमुख संजय कुमार, पार्टी महासचिव अरुण राम, मनीष शुक्ला, राजकुमार साह ने कहा कि मनरेगा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सबसे उपयोगी एवं सफल सिद्ध हुआ है. इसमें कटौती करना गांवों एवं पंचायतों के विकास को रोकना कहा जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, मो परवेज आलम अंसारी, जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, सुनील कुमार सुमन, अजय चंद्र झा, सुनील चौधरी, पप्पू परवीन, शत्रुघ्न कुमार, पंकज झा, जनक दास, अबिदा खातून, विनय कुमार, मोहन गुप्ता, जयकृष्ण पूर्वे, हरिश्चंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सीतामढ़ी. जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के गांधी मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के सफलता के दस वर्ष पूरा होने पर ‘मनरेगा कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम और सार्थक परिणाम’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार काजू ने की. कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में गोयनका कॉलेज के राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अवनींद्र कुमार सिंह मौजूद थे.
वंदे मातरम् से सेमिनार का शुभारंभ करते हुए प्रो सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सोच रही है कि जब तक ग्रामीणों का स्तर ऊंचा नहीं होगा, उसमें व्यापक सुधार नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का समुचित विकास नहीं होगा. उसी सोच को फलीभूत करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के पहल पर ग्रामीण महिला मजदूर बेरोजगारों के दशा एवं दिशा में व्यापक सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी ने ये कदम उठाया और आज ही के दिन दस वर्ष पूर्व मनरेगा को लागू किया.
कानून की एक दशक की उपलब्धि राष्ट्रीय गौरव और उत्साह का विषय है. डॉ काजू ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा लाया गया विश्व का सबसे बड़ा मजदूरों, महिलाओं एवं बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देनेवाला कानून मनरेगा ने गांव में विकास की धारा बहा कर आमूल चूल परिवर्तन लाया. मनरेगा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राहुल गांधी ने स्वयं मजदूरों के साथ सिर पर मिट्टी और टोकरी रख कर काम किया. मनरेगा कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम था,
जिसका सार्थक परिणाम आज देश के सामने है. सेमिनार के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया गया. मुख्य संगठक आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर संगठक संजय शर्मा, राहुल द्विवेदी, गौतम दूबे, अरुण गुप्ता, रंजीत पासवान, आकाश सिंह, रौशन झा, विजय पासवान, प्रभात गुप्ता, नितेश मिश्रा, रितेश रमण सिंह, मो अफाक खान, विमल झा, संजय बिररख, रकटू प्रसाद, प्रमोद कुमार नील, भगवान यादव, मोनी गुप्ता, मनोज सिंह, श्रीराम मिश्रा क्रांति समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










