जदयू जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 4:13 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जदयू जिलाध्यक्ष के पद पर नव मनोनीत हाजी ज्याउद्दीन खां का पटना से आने के क्रम में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ. खां को विभिन्न स्थानों पर रोक कर फूल-माला से लाद दिया गया. सबसे पहले रुन्नीसैदपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप समर्थकों ने रोक कर ‘ हाजी ज्याउद्दीन खां’ […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जदयू जिलाध्यक्ष के पद पर नव मनोनीत हाजी ज्याउद्दीन खां का पटना से आने के क्रम में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ. खां को विभिन्न स्थानों पर रोक कर फूल-माला से लाद दिया गया. सबसे पहले रुन्नीसैदपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप समर्थकों ने रोक कर ‘ हाजी ज्याउद्दीन खां’ जिंदाबाद के नारे लगाये.

सीएम नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह जिंदाबाद का भी नारा लगाया गया. वहां से निकलने के बाद मोरसंड, लगमा, मानिक चौक, थुम्मा, लगमा, प्रेमनगर, शांतिनगर, मेहसौल चौक, जानकी स्थान व गौशाला में भी भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शामिल समर्थकों का मोटरसाइकिल जुलूस साथ में चल रहा था.

लगमा में राजद विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके मनोनयन पर बधाई दी. मौके पर महागंठबंधन नेता सुजीत कुमार झा, मो जुनैद, आनंद बिहारी सिंह, बबलू मंडल, पप्पू, अजय मंडल, मो मोबद्दीन खान, राकेश सिंह, पप्पू कुमार, प्रहलाद महतो, आलोक कुमार, शंकर बैठा, शोभा देवी, विक्की सिंह व ललन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

सीतामढ़ी. मो ज्याउद्दीन खां को जदयू जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें विभिन्न प्रखंडों के लोगों ने बधाई दी है. पार्टी के वरीय नेता प्रो अमर सिंह ने मो खान को बधाई दी है.
पुपरी. पार्टी नेता अरविंद कुमार अमित, आलोक कुमार मिश्र, सूरज कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, नवीन कुमार चौधरी व राम एकबाल चौधरी ने नये जिलाध्यक्ष को बधाई दी है.
सुरसंड. जदयू नेता लालू प्रसाद यादव, नसिबुल हक, शाहिद सिद्दीकी, विजयनंद, खलील अंसारी, उषा देवी व संजय राउत ने जदयू के नये जिलाध्यक्ष को बधाई दी है.
रुन्नीसैदपुर. पटना से सीतामढ़ी जाने के क्रम में जदयू जिलाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन खां का रुन्नीसैदपुर में भव्य स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. मोरसंड बाजार स्थित पियुष ट्रेवल्स के कार्यालय में अभिवादन स्वीकार किया. मौके पर मिथिलेंद्र कुमार, आलोक कुमार व मिथिलेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
परिहार. प्रखंड मुख्यालय में पार्टी नेताओं की संपन्न बैठक में पार्टी की गतिविधियों पर विचार-विमर्श करने के साथ ही जिलाध्यक्ष मो खां के अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो युनूस हुसैन हकीमी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व सांसद अर्जुन राय को बधाई दी गयी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, मो शालिक, मो सऊद आलम व गौहर सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन