निबंधन शुल्क में बढ़ोतरी, नया दर लागू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:12 AM
विज्ञापन
डुमरा : जिले के शहरी क्षेत्रों के भूमि निबंधन के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गयी है. साथ ही नया दर एक फरवरी से लागू भी कर दिया गया है. कल तक शहरी क्षेत्रों की जमीन का निबंधन कराने के लिए हाथ पर हाथ रख कर बैठे लोगों को अब उसी जमीन का निबंधन कराना […]
विज्ञापन
डुमरा : जिले के शहरी क्षेत्रों के भूमि निबंधन के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गयी है. साथ ही नया दर एक फरवरी से लागू भी कर दिया गया है. कल तक शहरी क्षेत्रों की जमीन का निबंधन कराने के लिए हाथ पर हाथ रख कर बैठे लोगों को अब उसी जमीन का निबंधन कराना महंगा पड़ेगा. नये दर में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है.
आपत्तियों का निष्पादन
नये दर के प्रस्ताव के आलोक में जिला अवर निबंधक की ओर से शहरी क्षेत्र के लोगों से आपत्ति का आवेदन मांगा गया था. आपत्तियों के निराकरण के बाद डीएम राजीव रौशन द्वारा नये दर लागू करने पर स्वीकृति की मुहर लगा दी
गयी है.
जिला अवर निबंधक निगम प्रकाश ज्वाला ने बताया कि व्यावसायिक श्रेणी की जमीन पर औसतन 25 फीसदी तो आवासीय मेन रोड में 10 से 15 फीसदी एवं पूर्णत: आवासीय श्रेणी की जमीन के निबंधन शुल्क में औसतन 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










