अगलगी में लाखों की संपति राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:11 AM
विज्ञापन
प्रखंड के सिराही गांव में घटी घटना रीगा (सीतामढ़ी) : प्रखंड क्षेत्र के सिराही पंचायत के सिराही गांव में रविवार की रात अलाव से आग लगने से दो व्यक्ति का घर जल कर राख हो गया. आगलगी में गांव के महादलित बस्ती में नथुनी राम व राम एकबाल राम का घर जल गया. साथ ही […]
विज्ञापन
प्रखंड के सिराही गांव में घटी घटना
रीगा (सीतामढ़ी) : प्रखंड क्षेत्र के सिराही पंचायत के सिराही गांव में रविवार की रात अलाव से आग लगने से दो व्यक्ति का घर जल कर राख हो गया. आगलगी में गांव के महादलित बस्ती में नथुनी राम व राम एकबाल राम का घर जल गया. साथ ही कपड़ा, बरतन, जेवरात अनाज व नगद 30 हजार समेत लाखों का सामन जल गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि गांव के लोग मुस्तैद नहीं होते तो न जाने कितने घर जल जाते. घटना पुष्टि करते हुए मुखिया विजय कुमार यादव ने पीड़ित परिवार के लिए तत्काल जिला प्रशासन से राहत की मांग की है. वहीं सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल एक-एक पॉलिथिन, 50 किलो अनाज व 4200-4200 रुपये दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










