डीसीएलआर सदर के यहां सबसे अधिक मामले लंबित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:10 AM

विज्ञापन

कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने एसपी व अन्य को भेजा पत्र सीतामढ़ी : सीएम व डीएम के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का हाल ठीक नहीं है. इस ओर डीएम की नजर जाने के बाद एसडीसी सह जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो मंजूर अली ने जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारियों को […]

विज्ञापन

कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने एसपी व अन्य को भेजा पत्र

सीतामढ़ी : सीएम व डीएम के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का हाल ठीक
नहीं है. इस ओर डीएम की नजर जाने के बाद एसडीसी सह जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो मंजूर अली ने जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भेज लंबित मामलों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है.
21 अधिकारियों को भेजे गये पत्र में एसडीसी मो अली ने कहा है कि लंबित जन शिकायतों का निष्पादन तेजी से किया जाना अपेक्षित है. गत दिन जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम द्वारा जन शिकायतों के लंबित रहने को गंभीरता से लिया गया था. फरवरी के प्रथम सप्ताह में किसी भी दिन जन शिकायतों की समीक्षा की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन