दो गुटों में मारपीट, तीन लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 7:07 AM
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर, मेहसौल में आपसी विवाद में शुक्रवार की रात्रि दो गुटों के बीच जम कर मारपीट व लूटपाट हुई. घटना मे दोनों गुट के महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी हरिशंकर राय की पत्नी सोना देवी व पुत्र शिवम कुमार के अलावा दूसरे गुट के धीरज […]
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर, मेहसौल में आपसी विवाद में शुक्रवार की रात्रि दो गुटों के बीच जम कर मारपीट व लूटपाट हुई. घटना मे दोनों गुट के महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी हरिशंकर राय की पत्नी सोना देवी व पुत्र शिवम कुमार के अलावा दूसरे गुट के धीरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
पुलिस ने दोनों गुट का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़िता सोना देवी के बयान के आधार पर बसवरिया चौक निवासी रामबाबू शर्राफ, श्यामबाबू शर्राफ, धीरज शर्राफ, नीरज शर्राफ, मो शानू, मो निराला व राहुल कुमार को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे वह सो रही थी. अचानक आरोपित लोग ग्रील तोड़ कर कमरे में घुस गया व मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं बचाव में आये पुत्र शिवम को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.
उसके दूसरे पुत्र पिंटू कुमार को मारने के लिए आरोपित घर की तलाशी ली. बाद मे आरोपित द्वारा उसके पुत्र पिंटू को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं दूसरे गुट द्वारा पुलिस से शिकायत की गयी है कि गयी है, जिसमें कहा गया है कि किरण चौक के समीप दूकान बंद कर घर लौटने के दौरान उसके साथ मारपीट कर नगदी व चेन छिन लिया गया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने घटना का जायजा लिया. थानाध्यक्ष आनंद ने बताया कि दोनों गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










